फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Truck driver arrested with 40 lakh desi liquor

40 लाख की देशी शराब के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार

Sat, 14 Dec 2019 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Truck driver arrested with 40 lakh desi liquor
Truck driver arrested with 40 lakh desi liquor - फोटो : KAUSHAMBI
40 लाख की देशी शराब के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार
विज्ञापन

इंदौर के शराब तस्कर की तलाश, कोखराज पुलिस और एसटीएफ को मिली कामयाबी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली पुलिस और एसटीएफ प्रयागराज की संयुक्त टीम ने शुक्रवार सुबह एक ट्रक में लदी करीब 40 लाख रुपये की अवैध देशी शराब बरामद की। शराब मध्य प्रदेश से बिक्री के लिए प्रयागराज और वाराणसी ले जाई जा रही थी। पूछताछ के बाद गिरफ्तार किए गए ट्रक चालक को जेल भेज दिया गया है। शराब तस्कर की तलाश की जा रही है। मामले में चालक व तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

कोखराज कोतवाल राकेश तिवारी को शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि इलाके के सैंता पॉवर हाउस के पास शराब लदा एक ट्रक खड़ा है। खबर मिलते ही उन्होंने प्रयागराज एसटीएफ के साथ छापा मारकर ट्रक को चालक सहित पकड़ लिया। दोपहर को पत्रकार वार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि ट्रक से मध्य प्रदेश की बनी हुई 970 पेटी (46560 पौवा) अवैध देशी शराब बरामद की गई है। इसकी कीमत तकरीबन 40 लाख है। पुलिस की पूछताछ में ट्रक चालक विनोद सिंह पुत्र पितंबर निवासी सोमवंशी खेड़ा पोस्ट भोजपुर थाना सरैनी जिला रायबरेली ने बताया कि उसने इंदौर से वहीं के रहने वाले तस्कर सुधाकर त्रिपाठी के कहने पर शराब लादी थी। इसकी डिलेवरी प्रयागराज के साथ वाराणसी में भी करनी थी। पुलिस अब सुधाकर त्रिपाठी की तलाश कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि शराब प्रयागराज और वाराणसी में किसको बेची जानी थी। माना जा रहा है कि इन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। आरोपी चालक को जेल भेज दिया गया है। बताया जाता है कि चालक विनोद सिंह इससे पहले भी दो बार शराब की तस्करी में जेल जा चुका है। ऐसे में पुलिस का कहना है कि ड्राइवरी की आड़ में वह शराब का भी धंधा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed