फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Truck crushed the young man who went for a walk

टहलने निकले युवक को ट्रक ने रौंदा

Wed, 14 Oct 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Truck crushed the young man who went for a walk
महेवाघाट कोतवाली के हिनौता गांव में मंगलवार की भोर में टहलने निकले युवक को बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। हादसे के वक्त युवक के साथ रहे पांच बच्चों ने भाग कर जान बचाई। युवक भी जान बचाने के लिए भागा लेकिन दलदल में फंसने के कारण ट्रक उसके ऊपर चढ़ गया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है।
विज्ञापन

हिनौता गांव निवासी बेनी माधव केसरवानी का एकलौता बेटा संगम लाल (30) चाट का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। संगम रोजाना सुबह टहलने जाता था। रोज की तरह मंगलवार की भोर करीब पांच बजे संगम लाल पड़ोस के बच्चों के साथ सुबह की सैर पर निकला।
विज्ञापन

जैसे ही वह गांव से आगे बढ़ा तभी महेवाघाट-मंझनपुर मार्ग पर राजापुर की तरफ से गिट्टी लादकर ओसा की ओर जा रहे बेकाबू ट्रक ने पहले सड़क के किनारे खड़े ट्रैक्टर में टक्कर मारी। हादसे के बाद हुई जोरदार आवाज को सुनकर सैर कर रहे सारे लोग इधर-उधर भागने लगे। संगम लाल भी जान बचाने के लिए सड़क से करीब 20 मीटर दूर पटरी पर भागा लेकिन वहां दलदल होने के कारण वह फंस गया। इस बीच पीछे से आ रहा अनियंत्रित ट्रक पीछे से उसके ऊपर चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में मौके पर ही संगम लाल की मौत हो गई। संगम के साथ टहलने गए बच्चों ने भाग कर परिजनों को खबर दी तो वह भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। संगम लाल की कुछ दिन पहले ही शादी हुई थी। उसकी दो साल की एक बच्ची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed