फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Truck carrying cattle fodder from Saraikil to Shikohabad goes missing

Kaushambi News: सरायअकिल से मवेशियों का चारा लेकर शिकोहाबाद निकला ट्रक लापता

Tue, 09 May 2023 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 09 May 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Truck carrying cattle fodder from Saraikil to Shikohabad goes missing
कस्बे के करन चौराहा से सप्ताहभर पहले मवेशी का चारा लोडकर शिकोहाबाद से लिए निकला ट्रक रहस्मय हालत में लापता हो गया। पूछने पर ट्रक चालक व फर्म संचालक कुछ नहीं बता पा रहा है। मामले में फर्म संचालक ने ट्रांसपोर्टर व चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

करन चौराहा निवासी रामबाबू केसरवानी ने कृष्णा ट्रेडिंग कंपनी के नाम से फर्म खोल रखा है। उसने बताया कि एक मई को कोखराज के रहने वाले मोतीलाल मौर्य की नागराज ट्रांसपोर्ट के ट्रक से शिकोहाबाद की एक पार्टी पहुंचाने के लिए गधों का चारा लोड करवाकर भेजा था। इसकी कीमत एक लाख 21 हजार 445 रुपये थी। एक सप्ताह बीतने के बाद भी जब शिकोहाबाद माल नहीं पहुंचा तो वहां की पार्टी ने फोन कर पूछताछ की।
विज्ञापन

इसकी जानकारी के लिए उसने ट्रांसपोर्ट मालिक मोतीलाल मौर्य से जानकारी ली तो उसने बताया कि ट्रक तो माल लादकर उसी दिन शिकोहाबाद के लिए रवाना हो चुका था।जब चालक मोहम्मद ताज से फोन कर माल के बारे में पूछताछ की उसने बताया कि उसे कोई जानकारी ही नहीं है। आरोप है कि ट्रांसपोर्ट मालिक व ट्रक चालक उसे सही जानकारी न देकर आनाकानी कर रहे हैं। सोमवार को थाने में उसने दोनों के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed