{"_id":"67af97d12cadacede700f5fe","slug":"troubled-by-a-lunatic-a-student-of-agras-sn-medical-college-committed-suicide-by-hanging-herself-she-was-a-resident-of-kaushambi-kaushambi-news-c-3-ald1004-562245-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सिरफिरे से परेशान आगरा के एसएन मेडिकल काॅलेज \nकी छात्रा ने फंदा लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सिरफिरे से परेशान आगरा के एसएन मेडिकल काॅलेज की छात्रा ने फंदा लगा दी जान
Sat, 15 Feb 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
एसएन मेडिकल काॅलेज की सीटी स्कैन तकनीशियन की 19 वर्षीय छात्रा ने सिरफिरे की धमकी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। वह काैशाम्बी के पश्चिमशरीरा क्षेत्र की रहने वाली थी। किदवई पार्क (राजामंडी) स्थित घर में किराये पर रहकर पढ़ाई कर रही थी। बुधवार सुबह वह कमरे में फंदे पर लटकी मिली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पिता ने अज्ञात युवक पर बेटी को फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
किदवई पार्क, लोहामंडी में राजीव शर्मा का मकान है। इसमें पहली मंजिल पर 3 कमरों में 5 छात्राएं रह रही थीं, सभी मेडिकल काॅलेज में पढ़ाई कर रही थीं। काैशाम्बी की छात्रा ने अलग कमरा लिया था। बुधवार सुबह 9:55 बजे छात्राओं ने मेडिकल काॅलेज चलने के लिए छात्रा को आवाज दी। मगर, कोई आवाज नहीं आई। कमरा अंदर से बंद था। कई बार आवाज देने के बाद भी वह बाहर नहीं आई। इस पर उन्हें शक हुआ। छात्राओं ने खिड़की से देखा तो वो पंखे पर दुपट्टे से बने फंदे पर लटकी हुई थी।
यह देखकर छात्राओं की चीख निकल गई। सूचना पर मकान मालिक पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि छात्रा ने कमरे में बनी स्लैब पर खड़ा होकर फंदा लगाया। कमरे की तलाशी में छात्रा का मोबाइल मिला। इसकी चैट डिलीट थीं। एक डायरी मिली, जिसमें उसने नीट की तैयारी को लेकर पढ़ाई का टाइम टेबल बना रखा था। जानकारी मिलने पर परिजन आ गए। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी को कई महीने से एक युवक परेशान कर रहा था। उसकी वीडियो और फोटो वायरल करके बदनाम करने की धमकी दे रहा था, जिसे लेकर बेटी काफी तनाव में थी। बेटी की कुशलता के लिए रोजाना बात करते थे। इस बारे में भी बेटी ने बताया। बेटी प्रतिभाशाली थी और वह अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहती थी। बदनामी की वजह से शिकायत नहीं की। बुधवार रात आठ बजे बेटी से बात हुई थी। मां से बात कराने को कहा था। इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली।
फतेहपुर के युवक का नंबर
डीसीपी सिटी के मुताबिक, मेडिकल छात्रा के पिता ने तहरीर में एक मोबाइल नंबर लिखा था। इस पर मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बेटी को धमकी देने व आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। जिस नंबर से धमकी देना बताया गया है, वह फतेहपुर जिले के रहने वाले किसी आकाश के नाम पर है। काॅल डिटेल के आधार पर उसके बारे में जानकारी की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है। छात्रा के मोबाइल की सारी चैट डिलीट मिली हैं। डाटा रिकवर करने के लिए मोबाइल फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।
-- -
मृतका सीटी स्कैन तकनीशियन 2023-25 बैच की छात्रा थी। उसकी आत्महत्या का मामला काॅलेज प्रशासन से जुड़ा हुआ नहीं है। इस संदर्भ में पुलिस जांच कर रही है।
डाॅ. प्रशांत गुप्ता, प्राचार्य, एसएन मेडिकल काॅलेज