फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Triple murder accused sent to jail for illegal weapons

Kaushambi News: तिहरे हत्याकांड का वादी अवैध असलहा में भेजा गया जेल

Wed, 15 Nov 2023 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 15 Nov 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Triple murder accused sent to jail for illegal weapons
मूरतगंज। संदीपनघाट कोतवाली पुलिस ने तिहरे हत्याकांड का मुकदमा दर्ज कराने वाले युवक को तमंचा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने छबिलवा गांव के बाहर तमंचे से हवाई फायरिंग करते हुए एक व्यक्ति से मारपीट की थी।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष भुवनेश चौबे ने बताया कि छबिलवा गांव के सुभाष ने सोमवार को छबिलवा चौराहे पर बलीपुर टाटा निवासी दिलीप कुमार त्रिपाठी के साथ मारपीट की। दहशत फैलाने के लिए उसने तमंचे से हवाई फायरिंग की। दिलीप ने स्थानीय लोगों की मदद से पकड़कर सुभाष को पुलिस के हवाले किया। सुभाष के पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन


बताते चले कि 15 सितंबर को भोर मोहीउद्दीनपुर गौस गांव में सुभाष के पिता होरीलाल, बहन बृजकली व बहनोई शिवसरन की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद भड़की जातीय हिंसा में भीड़ ने आरोपी पक्ष के सात घरों में आग लगा दी। एक आरोपी अनूप सिंह गोली लगने से जख्मी हुआ था। घटना का मुकदमा सुभाष ने ही दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed