फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Transformer of Bara Bazar blew up due to lightning, supply disrupted

Kaushambi News: बिजली गिरने से बारा बाजार का ट्रांसफाॅर्मर फुंका, आपूर्ति बाधित

Tue, 09 Sep 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 09 Sep 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Transformer of Bara Bazar blew up due to lightning, supply disrupted
बिजली गिरने से फुंके ट्रांसफार्मर को देखते कर्मचारी। स्रोत-ग्रामीण
विद्युत उपकेंद्र गोपसहसा के कौशाम्बी ब्लॉक परिसर में लगा 400 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर सोमवार की भोर में बिजली गिरने से फुंक गया। इससे आसपास की विद्युत सप्लाई बाधित हो गई।
विज्ञापन

कौशाम्बी ब्लाक परिसर में लगे ट्रांसफार्मर से ब्लाॅक के कार्यालय सीएचसी, राजकीय पशु चिकित्सालय, बालविकास परियोजना कार्यालय सहित बारा बाजार, बारा गांव में विद्युत आपूर्ति की जाती है। सोमवार तड़के गरज के साथ बारिश होने लगी। उसी दौरान तेज आवाज के साथ बिजली गिरने से जिससे ट्रांसफार्मर फुंक गया।
विज्ञापन

बारा बाजार के चंदन सिंह, अरविंद कुमार और सत्तू यादव आदि ने बताया कि एक वर्ष से यह समस्या बनी रहती है आए दिन ट्रांसफाॅर्मर में फाॅल्ट हो जाता है। उन्होंने बताया कि काफी दिनों से ट्रांसफाॅर्मर खराब है और लो-वोल्टेज की समस्या हमेशा बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली से ट्रांसफाॅर्मर क्षतिग्रस्त हो गया है। कुछ अन्य उपकरण भी खराब हो गए हैं इसलिए ज्यादा दिक्कत हो रही है। जल्द ही ट्रांसफाॅर्मर की व्यवस्था की जा रही है। -शंकर लाल,जेई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed