फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Transformer at Daryapur intersection blew up again within 12 hours

Kaushambi News: 12 घंटे के अंदर दोबारा फुंका दरियापुर चौराहे का ट्रांसफॉर्मर

Mon, 01 Jul 2024 06:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 01 Jul 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Transformer at Daryapur intersection blew up again within 12 hours
दरियापुर चौराहा ​का फुंका ट्रांसफार्मर। स्रोत: सोशल मीडिया
बिजली विभाग की लापरवाही दरियापुर चौराहे का ट्रांसफाॅर्मर महज 12 घंटे के अंदर ही फुंक गया। 16 की जगह 10 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाकर 30 घरों के साथ ही हाईमास्ट का लोड दे दिया गया। इस अनदेखी से ट्रांसफॉर्मर दोबारा जल गया और 48 घंटे से उमसभरी गर्मी से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक के गुवारा तैयबपुर गांव का मजरा दरियापुर चौराहा पर 16 केवीए ट्रांसफाॅर्मर लगा था। इस ट्रांसफाॅर्मर से लगभग 30 घरों के कनेक्शन हैं। इसके अलावा चौराहा पर लगे दो हाईमास्ट भी इसी ट्रांसफाॅर्मर से जुड़े हैं। छह दिन पहले ट्रांसफाॅर्मर जल गया था।
विज्ञापन

शिकायत पर तीन दिन बाद 16 की जगह 10 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया। 12 घंटे चलने के बाद शुक्रवार की रात ट्रांसफाॅर्मर फिर फुंक गया। 48 घंटे बीतने के बाद ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदला गया। उमस भरी भीषण गर्मी में लोग बिना बिजली के तड़प रहे हैं। वहीं, रात के समय चौराहा पर अंधेरा होने की वजह से अराजक तत्व सकि्रय हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरियापुर निवासी राम अभिलाष मौर्य व राधेश्याम जायसवाल का कहना है कि चौराहा का ट्रांसफाॅर्मर हफ्ते भर के अंदर दो बार फुंक चुका है। भीषण गर्मी में बिना बिजली के जीना मुश्किल हो गया है।


दरियापुर चौराहे पर लगे 16 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर फुंकने पर इस क्षमता के दूसरा ट्रांसफाॅर्मर नहीं उपलब्ध था। इस वजह से तत्काल में दस केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगवाया दिया गया था। गर्मी अधिक होने से वह भी जल गया। सोमवार को दूसरा ट्रांसफाॅर्मर लगवा दिया जाएगा।
--चंद्रिका प्रसाद मौर्य, जेई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed