फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Transfer Express: 19 Inspectors sent to non-district, 16 got posting in Kaushambi

तबादला एक्सप्रेस: 19 दरोगा गैर जनपद भेजे गए, 16 को कौशाम्बी में मिली तैनाती , आईजी प्रयागराज ने जारी किया आदेश

Fri, 28 Jun 2024 04:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 28 Jun 2024 04:04 PM IST
सार

ग्रीष्मकालीन स्थानांतरण 2024 के तहत शासन ने जिले में छह साल पूरा कर चुके उपनिरीक्षकों को गैर जनपद स्थानांतरण के आदेश दिए हैं। इसी के तहत पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज रेंज प्रेम कुमार गौतम ने रेंज (कौशाम्बी, प्रतापगढ़, फतेहपुर) के 94 दरोगाओं को इधर से उधर किया है। कौशाम्बी जिले से 19 दरोगा रेंज के दूसरे जिले भेजे गए हैं। जबकि रेंज के दूसरे जिलों से कौशाम्बी को 16 दारोगा मिले हैं।

विज्ञापन
Transfer Express: 19 Inspectors sent to non-district, 16 got posting in Kaushambi
तबादला आदेश - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

जिले में छह साल पूरा कर चुके दारोगओं को आईजी प्रयागराज ने रेंज के जिलों में इधर से उधर कर दिया है। कौशाम्बी से 19 दरोगाओं का गैर जनपद तबादला किया गया है। गैर जनपद से कौशाम्बी जिले में 16 दरोगा भेजे गए है।

विज्ञापन


ग्रीष्मकालीन स्थानांतरण 2024 के तहत शासन ने जिले में छह साल पूरा कर चुके उपनिरीक्षकों को गैर जनपद स्थानांतरण के आदेश दिए हैं। इसी के तहत पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज रेंज प्रेम कुमार गौतम ने रेंज (कौशाम्बी, प्रतापगढ़, फतेहपुर) के 94 दरोगाओं को इधर से उधर किया है। कौशाम्बी जिले से 19 दरोगा रेंज के दूसरे जिले भेजे गए हैं। जबकि रेंज के दूसरे जिलों से कौशाम्बी को 16 दारोगा मिले हैं।
विज्ञापन


कौशाम्बी से शिव गोविंद तिवारी,  विजय शंकर शुक्ल, अखिलेश चंद्र पांडेय, कुंवर सिंह, भाई लाल, अवधेश कुमार, गिरीश कुमार सरोज, धीरज कुमार जायसवाल, संजय परिहार, हनुमान प्रसाद सिंह को जनपद फतेहपुर भेजा गया है। इसी तरह कौशाम्बी से  राम नारायण सिंह, अनिल कुमार सिंह, मनोज कुमार जायसवाल, इरशाद अली, गिरिजा शंकर यादव, कमलेश कुमार धर्मेंद्र कुमार वर्मा, शेलेंद्र कुमार, रजनीकांत राजपूत को प्रतापगढ भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर से सिर्फ एक दरोगा अखिलेश कुमार का कौशाम्बी तबादला किया गया है। जबकि प्रतापगढ़ से राम आसरे, सुभाष चंद्र, अमरजीत यादव, श्रवण कुमार, नंद कुमार राम, धर्मेंद्र सिंह, राजेश कुमार, विनीत कुमार उपाध्याय, विनय कुमार, शैलेंद्र कुमार तिवारी, जय प्रकाश सिंह, राधा कृष्ण राम, श्याम नारायण, विधान चंद्र राय व राज कुमार वाल्मीकि को कौशाम्बी स्थानांतरित किया गया है।

प्रतापगढ को सबसे कम 20  दरोगा मिले 

आईजी रेंज के तबादला एक्सप्रेस में सबसे कम दारोगा प्रतापगढ़ जिले को मिले हैं। यहां से कौशाम्बी व फतेहपुर 20 दारोगा भेजे गए हैं। जबकि प्रतापगढ़ में छह साल साल पूरा कर चुके 48 दरोगाओ को कौशाम्बी व फतेहपुर जिले में स्थानांतरित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed