{"_id":"5da61b6d8ebc3e93d76c5c39","slug":"transactions-have-not-been-done-in-the-canali-branch-of-bob-for-four-days-kaushambi-news-ald257631882","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीओबी की कनैली शाखा में चार दिन से नहीं हो रहा लेनदेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीओबी की कनैली शाखा में चार दिन से नहीं हो रहा लेनदेन
विज्ञापन

किसान खाद व आम आदमी बच्चों के कपड़े के लिए परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
कनैली। बैंक ऑफ बड़ौदा कनैली शाखा का करीब 15 हजार ग्राहकों जमा-निकासी के लिए चार दिन से चक्कर लगा रहे है। किसी को खाद के लिए पैसा चाहिए तो कोई बच्चों को दिवाली में कपड़ा दिलाना चाहता है। लेकिन नेटवर्क की खराबी बताकर उसे वापस कर दिया जाता है। इसे लेकर ग्राहकों में रोष है।
बैंक से इलाके के 16 गांव के उपभोक्ता जुड़े हैं। रोजाना यहां तीन से चार सौ लोग जमा-निकासी के लिए पहुंचते हैं। बैंक पहुंचने पर अब ग्राहकों को निराशा हाथ लग रही है। यूं तो बैंक में नेटवर्क खराब होने की समस्या काफी समय से चली आ रही है। लेकिन चार दिन से समस्या हल होने का नाम नहीं ले रही। उपभोक्ता सुबह से ही बैंक पहुंच जाता है और काफी देर नेटवर्क आने का इंतजार कर मायूस होकर लौट जाता है। मंगलवार को बैंक पहुंचे दिया उपरहार के किसान रफीक अहमद का कहना है कि रवी की फसल के लिए यूरिया और डीएपी खरीदना है। सीजन में अक्सर खाद की कमी हो जाती है। वह कई दिन से पैसा निकालने के लिए चक्कर लगा रहा है। इसी तरह पन्ना का पुरवा के अमृत लाल व कनैली के सूर्यभान सिंह भी खाद व बच्चों के लिए कपड़े खरीदने के लिए पैसा लेने पहुंचे थे। सबसे खास बात यह है कि बैंक परिसर में एटीएम भी लगा है, लेकिन यह एटीएम भी पैसा नहीं दे रहा है।
वहीं शाखा प्रबंधक बीओबी कनैली राजेश कुमार शाह का कहना है कि बैंक में नेटवर्क की समस्या काफी दिनों से चली आ रही है। इस बार पता चला कि सरायअकिल के पास कहीं केबल कटने से नेटवर्क नहीं आ रहा है। इस बाबत अफसरों को लिखित में सूचना दी जा चुकी है। कर्मचारियों को दूसरी शाखा में लैपटॉप ले जाकर विभागीय काम करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।