फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Traders of Manouri market surrounded the MP

मनौरी बाजार के व्यापारियों ने सांसद का किया घेराव

Mon, 05 Jul 2021 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Traders of Manouri market surrounded the MP
महमूदपुर मनौरी बाजार में पानी टंकी स्थापित करने, अस्पताल, स्टेशन पर रेल ठहराव आदि मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने से नाराज व्यापारियों ने रविवार को सांसद विनोद सोनकर का उनके आवास पर घेराव किया। व्यापारियों ने समस्याओं और सुविधाएं शुरू कराने की मांग की। सांसद ने व्यापारियों को जल्द ही सुविधाओं को बहाल कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल मनौरी के नगर अध्यक्ष सुधीर कुमार केशरवानी की अगुवाई में व्यापारियों ने सांसद विनोद सोनकर के प्रीतमनगर स्थित आवास पर पहुंचकर बाजार में एक सरकारी हॉस्पिटल, पानी की टंकी और मनौरी रेलवे स्टेशन पर चोरी चौरा एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बताया कि मनौरी बाजार में लगभग दस हजार की जनसंख्या निवास करती है। लेकिन आज तक पानी की टंकी नही लग पाई है। पेयजल का बाजार में जबर्दस्त संकट है। लोग पानी के लिए बहुत परेशान हैं। व्यापारियों ने बताया मनौरी बाजार में सरकारी चिकित्सा सेवा उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि, मनौरी बाजार जनपद का बड़ा व्यावसायिक केंद्र है। यहां से लोगों का व्यापार के सिलसिले में कानपुर सहित कई अन्य बड़े व्यापारिक शहरों में बराबर आनाजाना लगा रहता है।

इसके बाद भी मनौरी रेलवे स्टेशन पर किसी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं होने से व्यापारियों को समस्या हो रही है।
सांसद ने व्यापारियों की समस्याओं के जल्द निराकरण का आश्वसन दिया है। इस दौरान राधेश्याम केशरवानी, नरोत्तमदास केशरवानी, उमेश केशरवानी, राजेश कुमार केशरवानी, गिरीश चंद्र गुप्ता ,अंकित केशरवानी, प्रदीप केशरवानी, अमन केशरवानी, रवि केशरवानी, नीरज केशरवानी, रिंकू केशरवानी, धीरेंद्र केशरवानी, आर राज कुमार केशरवानी आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed