{"_id":"e478cf3f631178f092f259c9249e924b","slug":"traders-and-perform-semi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने अर्द्धनग्न होकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने अर्द्धनग्न होकर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2014 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष के हमलावरों पर कार्रवाई नहीं होने से कौशाम्बी के व्यापारियों में गुस्सा है। युवा व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंझनपुर में रविवार को अर्द्धनग्न प्रदर्शन करके विरोध जताया। इस दौरान हमलावरों पर रासुका लगाए जाने और उनकी तत्काल गिरफ्तारी करने की मांग की। संघ के जिलाध्यक्ष राजू वर्मा ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इससे पहले कार्यालय में बैठक करके आंदोलन की रूपरेखा पर चर्चा की गई है।
उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल पर शुक्रवार को लखनऊ उच्च न्यायालय में अधिवक्ताओं ने किसी बात को लेकर हमला कर दिया था। प्रदेश अध्यक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर हमलावरों पर कार्रवाई की मांग की है। दो दिन बीतने के बाद भी हमलावरों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है।
इससे कौशाम्बी के व्यापारियों में भी गुस्सा है। रविवार को मंझनपुर में युवा व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने अर्द्धनग्न प्रदर्शन करके विरोध जताया। इससे पहले कार्यालय में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष राजू वर्मा ने कहा कि दो दिन बीतने के बाद भी हमलावरों पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
पुलिस की मनमानी से कानून व्यवस्था तार-तार हो रही है। यह हमला कंछल पर नहीं बल्कि सूबे के दो करोड़ व्यापारियों पर हमला है। नगर अध्यक्ष मंझनपुर राजेश विश्वकर्मा ने कहा कि सरकार के ढुलमुल रवैये को व्यापारी अब बर्दाश्त नहीं करेंगे। जब तक हमलावरों पर कार्रवाई होती है, तब तक प्रदेशभर के व्यापारी धरना-प्रदर्शन करते रहेंगे। नगर उपाध्यक्ष अनुराग केसरवानी ने भी पुलिस की मनमानी पर जमकर भड़ास निकाली।
इस मौके पर अंसुल केसरवानी, अमित कुमार, सुमित कुमा, प्रांजल केसरवानी, अर्जुन केसरवानी, हिमांचल मौर्य, उमेशचंद्र गुप्ता, शिवम केसरवानी, मयंक, वीरेन्द्र यादव, अंकित केसरवानी, पंकज सोनी, गोपी मोदनवाल, रमेशचंद्र केसरवानी, राहुल अग्रहरि, कल्लू पंडा, मोहित केसरवानी आदि मौजूद रहे।