फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Tractor overturned uncontrollably, shuttering businessman killed, two injured

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, शटरिंग कारोबारी की मौत, दो घायल

Mon, 01 Nov 2021 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Tractor overturned uncontrollably, shuttering businessman killed, two injured
Tractor overturned uncontrollably, shuttering businessman killed, two injured - फोटो : KAUSHAMBI
सदर कोतवाली कोर्रों गांव के समीप रविवार शाम बल्ली लादकर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार शटरिंग कारोबारी गुड्डू उर्फ अखिलेश (20) की मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो लोग जख्मी हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रामपुर हटवा निवासी कल्लू का 20 वर्षीय बेटा गुड्डू उर्फ अखिलेश शटरिंग का काम धंधा करता था। रविवार को अखिलेश फैजीपुर निवासी राजकुमार के ट्रैक्टर-ट्राली में बल्ली लादकर मंझनपुर आ रहा था।
विज्ञापन

जैसे ही वह कोर्रों गांव के आगे सिंचाई विभाग कार्यालय के समीप पहुंचे, तभी अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में मौके पर ही शटरिंग कारोबारी अखिलेश की दबकर मौत हो गई। जबकि चालक राजकुमार और उसका एक अन्य साथी जख्मी हो गए। हादसा देख मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद रहे लोगों ने आननफानन एंबुलेंस को बुलाई और घायलों को बाहर निकाल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

..जब बुल्डोजर का खत्म हो गया डीजल
हादसे के बाद ट्रैक्टर के नीचे दबे घायलों को बाहर निकालने के लिए लोगों ने बुल्डोजर बुलाया। बुल्डोजर ने घायल राजकुमार को तो बाहर निकाल लिया, जबकि दूसरे घायल को बाहर निकालने के दौरान बुल्डोजर का डीजल खत्म हो गया। ऐसे में मौजूद लोगों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद घायल को बाहर निकाला। इस बीच घंटे भर तक ट्रैक्टर के नीचे दबे लोग कराहते रहे।

तीन-तीन मीटर की दूरी पर लगाएं पटाखा दुकानें
दीपावली पर्व को लेकर रविवार को कड़ाधाम कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक हुई। इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्या ने पर्व पर पटाखा दुकानदारों से तीन-तीन मीटर की दूरी पर दुकानें लगाने को कहा। साथ ही दुकानों पर बालू, पानी, अग्निशमन के सिलिंडर आदि रखने के निर्देश दिए। इस दौरान एसआई वीरेंद्र प्रताप सिंह, आत्मप्रकाश पंडा, विवेक मालिया, प्रमोद साहू, मोनू अग्रहरि, राहुल केशरवानी, सचिन अग्रहरि, ऋषि साहू आदि मौजूद रहे।

Tractor overturned uncontrollably, shuttering businessman killed, two injured

Tractor overturned uncontrollably, shuttering businessman killed, two injured- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed