फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Tractor driver fled after dumping sand in the middle of the road, causing traffic jam

Kaushambi News: बीच सड़क बालू गिराकर ट्रैक्टर चालक फरार, लगा जाम

Mon, 16 Feb 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 16 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Tractor driver fled after dumping sand in the middle of the road, causing traffic jam
सड़क पर बालू गिरने से लगी वाहनों की कतार- संवाद
क्षेत्र में ओवरलोड बालू लदी एक ट्रैक्टर ट्राली सड़क में धंसने लगी। चालक ट्राली को निकालने के बजाय बीच सड़क पर ही बालू गिराकर मौके से फरार हो गया। इस घटना के कारण मार्ग पर जाम लग गया और राहगीरों और श्रद्धालुओं को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ को उस समय भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जब शहजादपुर से कुंडा जाने वाले मार्ग पर ओवरलोड बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली सड़क में धंसने लगी। घटना के चलते मार्ग पर घंटों लंबा जाम लग गया, जिससे सैकड़ों श्रद्धालुओं का आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि के अवसर पर इसी रास्ते से श्रद्धालु बड़ी संख्या में प्रतापगढ़ के अवधेश्वर धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं। यह धाम गंगा नदी के किनारे स्थित होने के कारण धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। प्रतापगढ़ और कौशाम्बी जनपद सहित दूरदराज क्षेत्रों से श्रद्धालु दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं। कौशाम्बी के शहजादपुर से होकर जाने वाला मार्ग श्रद्धालुओं का प्रमुख रास्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक ने ट्राली को निकालने के बजाय उसमें लदी बालू को सड़क पर ही गिराना शुरू कर दिया। काफी मात्रा में बालू गिराने के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। सड़क पर जगह-जगह फैली बालू के कारण स्थिति और गंभीर हो गई और छोटे वाहन और दोपहिया चालकों को निकलने में भी काफी दिक्कत हुई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर फैली बालू को हटवाने की कार्रवाई शुरू कराई। काफी मशक्कत के बाद मार्ग को आंशिक रूप से चालू कराया जा सका।

सड़क पर बालू गिरने से लगी वाहनों की कतार- संवाद

सड़क पर बालू गिरने से लगी वाहनों की कतार- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed