फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Tourist bus lost control and overturned, 20 devotees injured, 15 seriously

Kaushambi News: टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलटी, 20 श्रद्धालु जख्मी, 15 गंभीर

Tue, 25 Feb 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 25 Feb 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Tourist bus lost control and overturned, 20 devotees injured, 15 seriously
हादसे में घायल कल्याण सिंह।
कड़ाधाम कोतवाली के लेहदरी गांव के समीप रविवार भोर करीब चार बजे श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में 20 श्रद्धालु जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी इस्माइलपुर में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर 15 श्रद्धालुओं को चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के दमोह जनपद के तेंदुखेड़ा व जामनखेड़ा इलाके के करीब 55 श्रद्धालु बस पर सवार होकर 20 फरवरी को प्रयागराज पहुंचे। महाकुंभ में संगम स्नान के बाद सभी श्रद्धालु दूसरे दिन शाम को अयोध्या के लिए रवाना हुए। श्रद्धालुओं ने बताया कि रामलला के दर्शन करने के बाद 23 फरवरी की रात वह कामतानाथ धाम दर्शन करने के लिए चित्रकूट रवाना हुए।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के मुताबिक भोर में करीब चार बजे वे जैसे ही लेहदरी गांव के समीप पहुंचे थे, तभी चालक ने स्टेयरिंग से नियंत्रण खोया और टूरिस्ट बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीण मदद के लिए दौड़े। सभी घायलों को बस से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल श्रद्धालुओं को सीएचसी इस्माइलपुर में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने 15 श्रद्धालुओं को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

-------
ये श्रद्धालु हुए घायल
तेंदुखेड़ा के चौरई निवासी महेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, ओमकार, रवि सिंह, उमा बाई, सरोज बाई, रमन, जामनखेड़ा निवासी परम सिंह, मुन्नी बाई, कल्याण सिंह, बटन सिंह, मीरा बाई, गोपाल सिंह, चंद्रभान, मालती, पहाड़ सिंह, तेराबाई, नेमाबाई, श्यामाबाई व विमला बाई घायल हुए।

हादसे में घायल कल्याण सिंह।

हादसे में घायल कल्याण सिंह।

हादसे में घायल कल्याण सिंह।

हादसे में घायल कल्याण सिंह।

हादसे में घायल कल्याण सिंह।

हादसे में घायल कल्याण सिंह।

हादसे में घायल कल्याण सिंह।

हादसे में घायल कल्याण सिंह।

हादसे में घायल कल्याण सिंह।

हादसे में घायल कल्याण सिंह।

हादसे में घायल कल्याण सिंह।

हादसे में घायल कल्याण सिंह।

हादसे में घायल कल्याण सिंह।

हादसे में घायल कल्याण सिंह।

हादसे में घायल कल्याण सिंह।

हादसे में घायल कल्याण सिंह।

हादसे में घायल कल्याण सिंह।

हादसे में घायल कल्याण सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed