{"_id":"5745fb4a4f1c1bd53c690afd","slug":"toofan","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी, पानी ने मचाया उत्पात, बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी, पानी ने मचाया उत्पात, बिजली आपूर्ति ठप
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Thu, 26 May 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोआबा में बुधवार की सुबह बूंदा-बांदी के साथ आए चक्रवाती तूफान ने जमकर उत्पात मचाया। तूफान की रफ्तार करीब सौ किलोमीटर प्रति घंटा रही। लोगों के घरों के टीनशेड और छप्पर उड़ गए। तूफान से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। हवा के झोंकों से जहां बिजली के खंभे टूटे वहीं वन संपदा को भारी नुकसान हुआ। तूफान से कई गांवों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। बत्तीगुल होने से पेयजल का भी संकट खड़ा हो गया है। तूफान के कहर से एक बार फिर किसान सहम से गए हैं। तूफान से वन संपदा को भारी नुकसान हुआ।
उमसभरी गर्मी से दहक रहे दोआबा में पखवारे भर से छिटपुट बारिश के साथ आंधी का कहर बरप रहा है। बुधवार की भोर में करीब चार बजे मौसम मे अचानक करवट ले ली। एकाएक आसमान में छाए काले बादलों की गड़गड़ाहट के साथ तूफान का कहर शुरू हो गया। घरों और दुकानों में पड़े टीनशेड हवा के साथ उड़ने लगे। सहमे लोग छत और आंगन से भागकर कमरों में कैद हो गए। करीब एक घंटे तक चक्रवाती तूफान ने जिले में तबाही मचायी। तूफान के चलते बड़े-बड़े पेड़ जमींदोज हो गए। पेड़ों के गिरने से जिले भर में विद्युत लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते सैकड़ों गांवों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। तूफान से हुई बर्बादी का मंजर देख लोग सहम गए। प्रकृति की इस आपदा से दोआबावासी एक बार फिर सिहर उठे। पिछले साल तूफान से हुई बर्बादी लोगों के जेहन में कौंध गई।
सूबे के मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी बुधवार को हवा में उड़ गई। ओसा मंडी परिसर में लगाए जा रहे तंबू और कनात पल भर में तितर-बितर हो गए। मौसम के बदलते मिजाज के साथ अफसरों के होश उड़ गए है। मुखिया के आने को बस दो दिन ही बचे है। ऐसे हालात रहे तो सीएम का आगमन होगा या नहीं...। इसे लेकर अफसरों के साथ सपाई हैरान परेशान है।
विज्ञापन
चक्रवाती तूफान से बुधवार को एक बार फिर सैकड़ों गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। तूफान के कहर से भरवारी, मंझनपुर, सराय अकिल, मनौरी, पुरखास, गोपसहसा, शाहपुर पेरवा, महेवाघाट आदि उपकेंद्रों के सैकड़ों गांवों की ध्वस्त आपूर्ति को बहाल करने के लिए दिनभर बिजली विभाग के कर्मचारी दौड़ते रहे।
बुधवार की सुबह आए तूफान ने जमकर कहर बरपाया। कई जगह टीनशेड उखड़ कर घर के बाहर सो रहे लोगों पर जा गिरा। इससे छह से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। टीनशेड की चपेट में आने से सैनी के शाखा गांव की सोनी देवी पुत्री छेद्दू, ललिता देवी पत्नी पवन कुमार जिला अस्पताल, कल्लू पुत्र शौकत निवासी परास सैनी, नंदलाल पुत्र अर्जुन प्रसाद निवासी नेतानगर करारी, धीरेंद्र कुमार पुत्र देवमन निवासी गंभीरा पूरब लहूलुहान हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। सूरजबली और उनकी पत्नी शिवकुमारी निवासी बरौलहा चरवा घर के बाहर सो रहे थे। तूफान में टीनशेड उड़कर उनके ऊपर गिरने से दोनों घायल हो गए। वहीं, रामअभिलाष निवासी गौसपुर पूरामुफ्ती पर पेड़ की डाल गिर गई।