फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   told the importance of voting in kaushambi

वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार और मतदान के महत्व को समझाया

Tue, 23 Apr 2019 12:20 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Tue, 23 Apr 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
told the importance of voting in kaushambi
voting - फोटो : kaushambi
मंझनपुर । सिराथू ब्लॉक के विदनपुर ककोढ़ा गांव स्थित प्राइमरी स्कूल द्वितीय में सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमे वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की जानकारी दी गई। साथ ही मतदान की उपयोगिता एवं उसके महत्व की चर्चा की गई।
विज्ञापन


 शिविर की अध्यक्षता प्राधिकरण के सचिव कुलदीप सिंह ने कहा कि संविधान वरिष्ठ नागिरकों को ढेरों अधिकार दिए गए हैं। बताया कि लोकतंत्र में एक-एक मत बहुमूल्य है। आप सभी का मत ही अप्रत्यक्ष रूप से विभिन्न नीतियों का निर्धारण करता है। तहसीलदार सिराथू श्यामकुमार ने भी लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करते हुए संकल्प दिलाया। बाल संरक्षण अधिकारी अजीत कुमार ने वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न विभागों के जरिए मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। जिला समन्वयक प्रथम अंजू द्विवेदी व जिला समन्वयक द्वितीय उमा साहू ने बच्चों की परवरिश के बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन


बताया कि अच्छी परवरिश उनके उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करती है। महिला कल्याण अधिकारी पूनम पाल ने वरिष्ठ नागरिकों को घर का मुखिया बताते हुए परिवार में उनके महत्व को समझाया। रुचि त्रिपाठी व शशि पाल ने ग्रामीणों, बच्चों और महिलाओं को हेल्पलाइन नं.181 के बारे में बताया। शिविर में विद्यालय के प्रधानाध्यापक रहमत अली, संजय प्रसाद, सर्वेश त्रिपाठी, ग्राम प्रधान समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed