फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   told the importance of one vote

निबंध के जरिए बताया एक-एक वोट का महत्व

Tue, 23 Apr 2019 12:46 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Tue, 23 Apr 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
told the importance of one vote
अपराजिता: जय मां दुर्गे इंका. अमिरतापुर में मतदाता जागरूकता की शपथ लेते छात्र और शिक्षक - फोटो : kaushambi
मंझनपुर। नारी गरिमा और सम्मान को समर्पित अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम अपराजिता-100 मिलयन स्माइल के तहत सोमवार को जय मां दुर्गे इंटर कॉलेज अमिरतापुर में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में निशीष कुमार प्रथम, लक्ष्मी अग्रहरि द्वितीय और यशी साहू को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन


अपराजिता-100 मिलियन स्माइल के तहत कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें 93 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कक्षा नौ से लेकर 12 तक के विद्यार्थियों  के बीच कराई गई प्रतियोगिता के बाद निर्णायक मंडल ने विजेताओं के नाम की घोषणा की।  लोकतंत्र में एक वोट का महत्व विषय पर आधारित निबंध प्रतियोगिता विद्यार्थियों ने बेबाकी के साथ अपनी अभिव्यक्ति बयां की। लोकतंत्र में महिला मतदाता की भूमिका के बारे में बढ़-चढ़कर राय दी। इसके अलावा लोकतंत्र में मत रूपी बराबरी के मिले अधिकार को लेकर सभी महिलाओं व वयस्क छात्राओं को वोट देने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में कॉलेज के प्रधानाचार्य सुनील साहू ने अमर उजाला समाचार पत्र के प्रयासों की सराहना की। कहा है कि ऐसे आयोजनों से समाज में जागरुकता आती है। छात्राओं से कहा कि वह छह मई को हर हाल में खुद और परिवार के सदस्यों का मतदान कराएं। अंत में सभी को मतदान की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर विजय कुमार सिंह, जय कुमार दीक्षित, उपेंद्र मिश्रा, राकेश मौर्या, निधि श्रीवास्तव, आकांक्षा, सानिया सिद्दीकी, प्राची गुप्ता आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed