{"_id":"9a72958fbc9d6a29a65da8bc351bd9a4","slug":"to-donate-blood-save-lives-of-patients-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"करें रक्तदान, बचाएं मरीजों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करें रक्तदान, बचाएं मरीजों की जान
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 30 Sep 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। पत्रकारिता के साथ सामाजिक सरोकारों के प्रति संवेदनशील ‘अमर उजाला’ ने रक्त की कमी से जिंदगी और मौत से जूझने वालों को बचाने के लिए पहल की है। ‘अमर उजाला’ फाउंडेशन की ओर से एक अक्तूबर को रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल में किया जा रहा है।
जिला अस्पताल के फिजीशियन और ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. अरविंद कनौजिया ने बताया कि रक्तदान करना मानवता का परिचय है। इससे उस व्यक्ति को नई जिंदगी दी जा सकती है, जो खून की कमी के कारण जीवन की आखिरी सांस गिन रहा होता है। उन्होंने लोगों से शिविर में रक्तदान करने की अपील की है। बताया कि कोई भी व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। रक्तदान से शरीर में नए खून बनने से स्वास्थ्य भी दुरुस्त रहता है।
डॉ. कनौजिया ने बताया कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति तीन महीने के अंतराल में दुबारा रक्तदान कर सकता है। बता दें कि प्रतिवर्ष दुर्घटना के शिकार तमाम व्यक्ति जहां खून नहीं मिलने से जान गंवा देते हैं। वहीं खून की कमी से जूझ रही तमाम प्रसूताओं और शिशुओं की मौत भी हो जाती है। ऐसे में आमजन का रक्तदान शिविर में किया गया सहयोग दूसरों को नई जिंदगी दे सकता है।