फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Tired of quarrels, an old lady jumped into the Ganga river and was saved

Kaushambi News: कलह से तंग वृद्धा ने गंगा नदी में लगाई छलांग, बचाई गईं

Wed, 30 Jul 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 30 Jul 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Tired of quarrels, an old lady jumped into the Ganga river and was saved
कोखराज कोतवाली के संदीपन गांव स्थित शमशान घाट पर मंगलवार सुबह बुजुर्ग महिला ने कलह से तंग आकर गंगा नदी में छलांग लगा दी। यह देख पुलिस कर्मियों ने उसकी जान बचाई और बेटियों को बुलाकर उन्हें सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

कशिया पश्चिम निवासी 85 वर्षीय राजपती मंगलवार सुबह बिना बताए घर से निकल गई और संदीपन गांव स्थित शमशान घाट पहुंच गईं। उसने गंगा नदी में छलांग लगा दी। यह देख वहां रहे पुलिसकर्मी आशीष तिवारी व विजय कुमार पहुंचे और घाट किनारे रहे रमई केवट की मदद से उन्हें पानी से बाहर निकाला।
विज्ञापन

राजपती ने पुलिस को बताया कि वह अपने बेटे राजलाल व बहू के साथ रहती है। भोजन व पानी को लेकर आए दिन घर में कलह होती रहती है। इससे आजिज आकर वह आत्महत्या करने आई थी। पुलिस कर्मियों ने घर वालों को जानकारी दी तो वह भी कुछ ग्रामीणों के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक वृद्धा बेटे-बहू के साथ जाने को तैयार नहीं थीं। वह बेटियों को बुलवाना चाह रही थीं। इस पर पुलिस कर्मियों ने वृद्धा की बेटियोें को मौके पर बुलाया और समझा-बुझाकर उनके सुपुर्द कर घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed