{"_id":"697d08effd099dc324056ac9","slug":"tired-of-illness-woman-hanged-herself-to-death-kaushambi-news-c-261-1-kmb1014-135776-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बीमारी से तंग आकर महिला ने फंदे से झूल कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बीमारी से तंग आकर महिला ने फंदे से झूल कर दी जान
Sat, 31 Jan 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 31 Jan 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
मृतका ज्योति की फ़ाइल फोटो
- फोटो : पुलिस की पाठशाला में मौजूद सीओ, शिक्षक व छात्राएं।
संदीपनघाट कोतवाली के पन्नोई गांव में शुक्रवार दोपहर एक महिला ने बीमारी से तंग आकर फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पाकर आई पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पन्नोई गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि उनकी पत्नी ज्योति देवी (45) लंबे समय से बीमार चल रहीं थीं। इससे उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। शुक्रवार दोपहर उन्होंने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।
काफी देर तक जब ज्योति कमरे से बाहर नहीं आई तो आवाज लगाकर दरवाजा खटखटाया गया। कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर अनहोनी की आशंका जताते हुए दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे। कमरे के भीतर फंदे पर शव लटकता देख परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष इंद्रदेव ने बताया कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।