फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Tired of illness, teenager hanged himself

Kaushambi News: बीमारी से आजिज किशोर ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 26 Aug 2023 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 26 Aug 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Tired of illness, teenager hanged himself
मंझनपुर। क्षेत्र के नेता जी सुभाष चंद्र बोस नगर में एक किशोर का घर की दूसरी मंजिल पर फंदे से लटकता शव मिला। किशोर बीमारी से परेशान था। घटना से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब हो गई।
विज्ञापन


नेता जी सुभाष चंद्र बोस नगर ( असकरनपुर मंगरोहनी ) इंद्रबहादुर पाल ने बताया उनके पांच बेटों में चौथे नंबर का बेटा सोनू (15) पिछले कई साल से बीमार रहता था। जिले के अलावा प्रयागराज के अस्पताल में भी उसका इलाज कराया गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। शुक्रवार को परिजन खेत पर काम करने के लिए गए थे। घर में महिलाएं खाना बना रही थीं। इस दौरान सोनू कब घर की दूसरी मंजिल पर पहुंच गया उसे किसी ने नहीं देखा। वहां उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। काफी देर तक सोनू नहीं दिखा तो घरवाले खोजबीन करने लगे। इस दौरान उन्होंने छत पर बने कमरे में शव देखा।
विज्ञापन











वहीं चरवा कोतवाली के पहाड़पुर निवासी आशीष तिवारी अधिवक्ता हैं। वह चायल तहसील में प्रैक्टिस करते हैं। बृहस्पतिवार को वह कचहरी व बच्चे स्कूल चले गए। घर में उनकी पत्नी कोमल अकेली थी। इस दौरान कोमल ने खुदकुशी कर ली। दोपहर में जब बच्चे स्कूल से घर लौटे तो उन्होंने मां का शव फंदे से लटका देखा। बच्चों की चीख-पुकार पर पड़ोसी भी आ गए। इस पर किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर विनोद सिंह का कहना है शव के समीप एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड कोमल ने लिखा या किसी और ने जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। संवाद ----
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed