फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   tiranga yatra in kaushambi from amar ujala foundation

मां तुझे प्रणाम : इंकलाब जिंदाबाद, भारत माता की जय के नारों से भरा देशभक्ति का जोश

Sat, 13 Aug 2022 01:38 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 Aug 2022 01:38 AM IST
सार

हाथों में तिरंगा लेकर निकले स्कूली बच्चों व तमाम संस्थाओं के लोगों ने देशभक्ति की अलख जगाई। करारी कस्बा स्थित डॉ. रिजवी स्कूल से निकली इस यात्रा को डॉ. रिजवी एजुकेशनल ट्रस्ट के सचिव कर्रार हुसैन उर्फ राशिद रिजवी ने हरी झंडी दिखाई। 

विज्ञापन
tiranga yatra in kaushambi from amar ujala foundation
कौशाम्बी में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कस्बे में शुक्रवार को वंदे मातरम... इंकलाब जिंदाबाद... भारत माता की जय... के गगन भेदी नारों ने लोगों में जोश भर दिया। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मां तुझे प्रणाम शृंखला के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। 

विज्ञापन



हाथों में तिरंगा लेकर निकले स्कूली बच्चों व तमाम संस्थाओं के लोगों ने देशभक्ति की अलख जगाई। करारी कस्बा स्थित डॉ. रिजवी स्कूल से निकली इस यात्रा को डॉ. रिजवी एजुकेशनल ट्रस्ट के सचिव कर्रार हुसैन उर्फ राशिद रिजवी ने हरी झंडी दिखाई। तिरंगा यात्रा में कदम-कदम पर भारत माता की जय के नारे लग रहे थे। यह यात्रा नेता नगर, करारी चौराहा होते हुए पुन: रिजवी स्कूल पहुंची। 
विज्ञापन



इस दौरान डॉ. रिजवी स्प्रिंगफील्ड के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र पांडेय, शैलेंद्र सिंह, गुलफाम आलम, अभिषेक मिश्रा, महफूज आलम, मदर इंडिया इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सैयद सरफराज हुसैन, सैयद अजादार हुसैन रिजवी, लालचंद्र मौर्या, सुनील यादव, सतेंद्र यादव, द्वाबा विकास एवं उत्थान समिति के प्रोजेक्ट डायरेक्टर परवेज रिजवी, सचिव तैयबा हुसैन, मो. रेहान, मुकेश राव, हीरा लाल, नारी मुक्ति मंच से अध्यक्ष चंद्रकली, सुक्खी देवी, फूलमती, शिवकली, गुड्डी सिंह आदि लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed