फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Tikara the murder attempt on Prdhanpti

टिकरा के प्रधानपति पर जानलेवा हमला

Sun, 28 Jun 2015 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 28 Jun 2015 02:37 AM IST
विज्ञापन
 पश्चिमशरीरा (कौशाम्बी)। टिकरा गांव के प्रधानपति पर शनिवार दोपहर दबंगों ने सरेराह जाने से मारने की नीयत से हमला किया। बाइक से साथी के साथ घर जाते समय रास्ते में तमंचे से फायर करने के साथ ही हमलावरों ने धारदार हथियार से भी प्रहार किया। हमले में प्रधानपति तो बाल-बाल बच गए  जबकि उनके साथ रहा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इससे गुस्साए लोगों ने महेवा-मूरतगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एएसपी ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाकर लोगों को शांत कराया। भुक्तभोगी प्रधानपति की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एएसपी ने बताया कि पुरानी रंजिश में हमला हुआ है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


महेवाघाट थाना क्षेत्र के टिकरा गांव के दिनेश तिवारी की पत्नी प्रधान हैं। प्रधानी को लेकर उनकी गांव के ही कुछ लोगों से तनातनी बरसों से बनी है।  शनिवार दोपहर करीब 12 बजे वह गांव के ही अपने दोस्त शिवाकांत के साथ बाइक से खेत की ओर गए थे। लौटते समय जैसे वह मुख्यमार्ग पर पहुंचे  तभी पहले से घात लगाकर बैठे पड़ोसी और उसके साथियों ने  उनके ऊपर हमला कर दिया। तमंचा और फरसा लेकर मारने के लिए दौड़े हमलावरों से जान बचाकर वह अपने साथी के साथ भागने लगे।
विज्ञापन


 इसी दौरान एक हमलावर ने पीछे से फायर कर ऱ्दिया। साथ ही किसी ने फरसे से भी प्रहार किया। निशाना चूकने से गोली तो नहीं लगी पर फरसा बाइक में पीछे बैठे शिवाकांत के सिर में लग गया। उससे वह खून से लथपथ होकर गिर गया। चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले। प्रधानपति पर हमले की भनक लगते ही समर्थकों के साथ गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। सरेराह हमले से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए महेवाघाट-मूरतगंज मुख्यमार्ग पर जाम लगा दिया। चक्काजाम की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक ओपी पांडेय दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। महेवाघाट पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने हमले में घायल प्रधानपति के साथी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसओ अर्जुन सिंह ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सरे राह प्रधानपति पर हुए हमले से गांव में तनाव की स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed