फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Thug in the name of getting mobile towers

मोबाइल टावर लगवाने के नाम पर ठगी

Tue, 19 Feb 2019 12:35 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Tue, 19 Feb 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
Thug in the name of getting mobile towers
rupee
मंझनपुर। सैनी कोतवाली के गोविंदपुर गोरियों गांव में शातिरों ने एक महिला के जमीन पर मोबाइल टावर लगवाने के नाम पर सवा लाख ठग लिए। न तो टावर लगा और न ही पैसा वापस किया गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली के गोविंदपुर गोरियों गांव में रहने वाली नीलम शाक्या पुत्री सूबेदार का कहना है कि एक साल पहले उससे पूरामुफ्ती के मर्दानपुर निवासी प्रेमचंद्र व सच्चिदानंद मिले थे। उन लोगों ने उसकी जमीन पर मोबाइल टावर लगवाने का आश्वासन दिया था। नीलम का कहना है कि प्रेमचंद्र आदि ने उससे साल भर पहले एक लाख 20 हजार लिए। इसके बाद अब तक टावर नहीं लगा। नीलम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अब पैसा मांगने पर आरोपित उसे जाने से मारने की धमकी दे रहे हैं। मामले की शिकायत एसपी से की गई थी। एसपी के निर्देश पर पूरामुफ्ती पुलिस ने प्रेमचंद्र और सच्चिदानंद के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed