{"_id":"64b28d41c4851c2de70acb75","slug":"throwback-of-marriage-student-marries-classmate-petition-in-police-station-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशांबी : शादी का झांसा देकर छात्र ने किया सहपाठी छात्रा से किया दुष्कर्म, थाने में शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशांबी : शादी का झांसा देकर छात्र ने किया सहपाठी छात्रा से किया दुष्कर्म, थाने में शिकायत
Sat, 15 Jul 2023 05:42 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 15 Jul 2023 05:42 PM IST
सार
लोक लाज के डर से बचने के लिए वह बेटी का रिश्ता लेकर आरोपी छात्र के घर पहुंचा तो उसके घर वालों ने बगैर दहेज के शादी से इंकार कर दिया। मामले की तहरीर शनिवार को उसने थाने पहुंचकर दी है। तहरीर पाकर पुलिस प्रकरण के जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
जयपुर में युवती से रेप का प्रयास
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
इलाके के एक स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 11 की छात्रा के साथ सहपाठी छात्र ने शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी छात्रा के पिता को हुई तो उसके होश उड़ गए। उसने छात्र के घर पहुंचकर दोनों की शादी का प्रस्ताव रखा तो है छात्र के घर वाले दहेज के बिना शादी से इंकार कर दिया। हताश पिता ने आरोपी छात्र के खिलाफ शिकायत की है।
विज्ञापन
इलाके के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी कस्बे के एक स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ती है। वहीं बेटी के कक्षा में पढ़ने वाले सहपाठी छात्र ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोप है कि प्रेमजाल में फंसाने के बाद छात्र ने उसके बेटी को शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। दोनों के प्रेम-प्रसंग के बारे में जब उसे पता चला तो उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन
लोक लाज के डर से बचने के लिए वह बेटी का रिश्ता लेकर आरोपी छात्र के घर पहुंचा तो उसके घर वालों ने बगैर दहेज के शादी से इंकार कर दिया। मामले की तहरीर शनिवार को उसने थाने पहुंचकर दी है। तहरीर पाकर पुलिस प्रकरण के जांच में जुट गई है।
विज्ञापन