फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Three youths taking bath in Ganga drowned in deep water, fishermen saved

Kaushambi : गंगा स्नान कर रहे तीन युवक गहरे पानी में डूबे, मछुआरों ने बचाया

Mon, 19 Jun 2023 03:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 19 Jun 2023 03:47 PM IST
सार

गंगा स्नान करने के लिए कड़ा कुबरी घाट पर परिवार के साथ आए सोनू सरोज व रोहन पुत्र मोहन सरोज ग्राम भैरवपुर और राहुल सरोज पुत्र चंद्रशेखर ग्राम जाम जिला फतेहपुर गहरे पानी में डूबने लगे। 

विज्ञापन
Three youths taking bath in Ganga drowned in deep water, fishermen saved
डूबने से बचाए गए तीनों युवक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कौशांबी के कड़ा कुबरी घाट पर गंगा में स्नान कर रहे तीन युवक गहरे पानी में समा गए। घाट पर स्नान कर रहे लोगों के शोर मचाने पर मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने छलांग लगाकर तीनों को बाहर निकाल लिया। तीनों की जान बचाने वाले युवकों की काफी सराहना की जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन


गंगा स्नान करने के लिए कड़ा कुबरी घाट पर परिवार के साथ आए सोनू सरोज व रोहन पुत्र मोहन सरोज ग्राम भैरवपुर और राहुल सरोज पुत्र चंद्रशेखर ग्राम जाम जिला फतेहपुर गहरे पानी में डूबने लगे। एक दूसरे को बचाने के चक्कर में तीनों गहरे पानी में चले गए। शोरगुल सुनकर घाट पर मौजूद पीआरवी के जवान देवेश तिवारी और पीआरडी के जवान बेनी प्रसाद ने घाट पर मौजूद नाविकों सत्यम निषाद और मोनू निषाद के सहयोग से तीनों को बचा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed