फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Three youths caught with stolen rods along with pickup

Kaushambi News: चोरी की सरिया के साथ पिकअप समेत पकड़े गए तीन युवक

Fri, 15 Sep 2023 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 15 Sep 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Three youths caught with stolen rods along with pickup
चोरी की सरिया के साथ पिकअप समेत पकड़े गए तीन युवक
विज्ञापन

---करारी कोतवाली के दरियापुर चौराहे से चोरी किए थे पांच क्विंटल सरिया, सीसीटीवी में कैद
संवाद न्यूज एजेंसी
करारी। दरियापुर चौराहे से एक ट्रेडर्स की दुकान से बुधवार की रात पांच क्विंटल सरिया पिकअप पर लादकर ले जा रहे तीन युवकों को सालेपुर के समीप पकड़ लिया। युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
दरियापुर चौराहा पर मलखान मौर्य ने सरिया-सीमेंट की दुकान खोल रखी है। रोजाना की तरह बुधवार की रात भी मलखान दस बजे दुकान बंद कर घर के अंदर सो गया। दुकान के सामने बाहर सरिया पड़ी थी। सुबह मलखान ने जब दुकान खोनी तो पांच क्विंटल सरिया गायब थी। मलखान ने सीसीटीवी कैमरा खंगाला तो रात एक बजे उन्हें एक पिकअप पर तीन लोग सरिया लादते दिखे। इसके बाद चोर सरिया लादकर करारी की ओर जाते दिखे। सूचना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने सालेपुर मोड़ के पास से सरिया लदी पिकअप के साथ तीन युवकों को पकड़ लिया। जबकि एक युवक भाग निकला। पुलिस पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

-------------
कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक घायल

कड़ा। सिराथू कस्बे के वार्ड नंबर एक नया नगर निवासी एनुल बुधवार की रात अजुहा से ई-रिक्शा लेकर वापस घर आ रहा था। रास्ते में त्रिलोकपुर गांव के नजदीक नेशनल हाईवे पर बने ओवर फ्लाई के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा पलटकर क्षतिग्रस्त हो गया और चालक ऐनुल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जहां से चिकित्सको ने उसे एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed