फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Three thieves arrested with tractor-trolley

Kaushambi News: ट्रैक्टर-ट्राली संग तीन चोर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Three thieves arrested with tractor-trolley
- 23 जून की देर रात अजुहा के भौंतर के पास से चोरी हुआ था ट्रैक्टर-ट्राली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अजुहा। कस्बे के भौंतर मोड़ से 23 जून की रात ट्रैक्टर-ट्राली चुराने के आरोप में पुलिस ने अटसराय स्थित गिट्टी प्लांट से तीन अंतरजनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियाें की पहचान जिला-गाजीपुर, थाना-खानपुर, अमेहता सिघौना निवासी विनोद कुमार, अमन यादव व अभिषेक के रूप में हुई है। इनके पास से चुराया गया ट्रैक्टर-ट्राली बरामद कर लिया गया है। विनोद के खिलाफ वाराणसी में कई केस दर्ज हैं। अजुहा चौकी प्रभारी अरुण मौर्य की टीम को एसपी ने 10 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया है।

सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा ने बताया कि भौंतर मोड़ निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि वह गिट्टी-मोरंग का काम करता है। 23 जून की रात वह ट्रैक्टर-ट्राली घर के बाहर खड़ी करके सो गया। भोर में बूंदाबांदी होने पर वह कमरे में चला गया। इस दौरान किसी ने ट्रैक्टर-ट्राली चुरा लिया। शिकायत पर सैनी कोतवाली पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही थी। हाईवे पर लगे कई सीसीटीवी के फुटेज देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed