मजहब के हिसाब से नाम बदलकर देती थी शादी का झांसा, लूटपाट था पेशा, अब गिरफ्त में
- मथुरा के एक व्यक्ति को शादी कराने का झांसा लेकर की थी लूट
विस्तार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अविवाहित लोगों को शादी कराने का झांसा लेकर लूट करने वाले वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह में एक युवती व महिला भी शामिल है। बदमाशों ने मथुरा के एक व्यक्ति को शादी का झांसा लेकर लूट की थी। इसके अलावा उससे काफी पैसा पहले ही ठगा जा चुका है।
शनिवार को पुलिस ऑफिस में प्रेसवार्ता के दौरान एएसपी समर बहादुर ने बताया कि पिछले दिनों मथुरा निवासी पूरन ने चरवा कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने उसे शादी कराने का कराने का झांसा देकर लूट की है। इस पर सीओ चायल के नेतृत्व में महगांव चौकी प्रभारी वीर प्रताप सिंह की टीम को लगाया गया।
शनिवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चरवा स्थित मस्जिद के पास से गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए लोगों की पहचान कड़ाधाम कोतवाली के कमालपुर गांव निवासी अजय हलवाई हाल मुकाम मुंडेरा चुंगी प्रयागराज, गाजीपुर जिले की कुरीमुद्दीनपुर में रहने वाली जैस्मिन उर्फ मुस्कान उर्फ अंजलि पुत्री सर्फुद्दीन हाशमी और कोखराज कोतवाली के सिकंदरपुर बजहा निवासिनी संगीता पत्नी पप्पू पासी के रूप में हुई। एएसपी के मुताबिक अजय के पास पूरन से लूटे गए 1248 रुपये नकद व एक बैग में रखे कपड़े, जैस्मिन के पास से दो हजार नकद और जेवर व संगीता के पास से लूटे गए कपड़े बरामद हुए हैं।