फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Three people were injured after a motorcyclist lost contro

Kaushambi News: सड़क पर अचानक कुत्ता आने से अनियंत्रित होकर बाइक सवार गिरे, तीन घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Three people were injured after a motorcyclist lost contro
कोखराज थाना क्षेत्र के टेंगाई चौराहे के पास रविवार को सड़क पर अचानक कुत्ता आने से अनियंत्रित होकर बाइक सवार गिर गए, जिससे चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने घायलों को उठाकर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। क्षेत्र के मनमाऊ निवासी घायल (26) खुर्शीद पुत्र रशीद अहमद के दोस्त अली रजा ने बताया कि वह और वसीक घर से एक बाइक पर खुर्शीद के साथ किसी काम से मंझनपुर जा रहे थे, तभी टेंगाई पहुंचे ही रास्ते पर अचानक कुत्ता आ गया, उसके टक्कर से बचाव करने में बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे बाइक चालक समेत तीन सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने घायलों को उठाकर उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल एंबुलेंस से भेजा, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि खुर्शीद को पैर व सीने में चोटें आई हैं। वहीं, अली रजा और वसीक को मामूली चोट आई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed