{"_id":"24b5b90cb85a8e5f93a1e55fffe1cd56","slug":"three-people-injured-in-road-accidents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Sat, 16 May 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
चायल(ब्यूरो)। पिपरी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। बता दें कि पिपरी के चायल कस्बा निवासी रमेश कुमार पुत्र रामचंद्र सुबह बाइक से चलौली जा रहा है। गांव के समीप टेंपो की टक्कर से वह बाइक समेत पलट गया। दुर्घटना में युवक के पैर में गंभीर चोटें आई हैं।
इसी तरह मकदूमपुर गांव का रहने वाला आकाश बहन के घर कादिलपुर में रहता है। सुबह वह तिल्हापुरमोड़ बाजार गया था। लौटते समय कसेंदा गांव के समीप कार की टक्कर लगने से वह घायल हो गया। वहीं सीएचसी चायल में तैनात डाक्टर डा अब्दुल रहमान कसेंदा गांव के समीप सड़क पार कर रही बच्ची को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को देते हुए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।