{"_id":"69f653b063a8d621440e7e41","slug":"three-people-including-husband-arrested-in-case-of-death-of-married-woman-kaushambi-news-c-261-1-pr11022-140648-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत तीन गिरफ्तार
Sun, 03 May 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 03 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
कोखराज क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न से जुड़ी मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति समेत तीन आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, इचौली निवासी सुमन देवी ने 22 अप्रैल को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि, उनकी बेटी की शादी करीब दो माह पहले पश्चिमशरीरा के डहरई निवासी शिवाकांत पाल के साथ हुई थी।
शादी के बाद से ही ससुराली अतिरिक्त दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि ससुराली उसे मायके छोड़ गए थे और दहेज की मांग पूरी होने तक वापस न ले जाने की बात कही थी। इसी से परेशान होकर युवती ने 21 अप्रैल को मायके में ही जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी थी। शनिवार को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति शिवाकांत पाल, ससुर राम सुमेर पाल और सास रामा देवी को गिरफ्तार कर लिया।