फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Three including BJP leader's brother arrested with huge consignment of ganja

गांजा की बड़ी खेप के साथ भाजपा नेता के भाई समेत तीन गिरफ्तार

Tue, 31 May 2022 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Three including BJP leader's brother arrested with huge consignment of ganja
नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) व एसओजी की संयुक्त टीम ने रविवार रात अलीपुरजीता के समीप एक्सयूवी कार में बिहार प्रांत से तस्करी कर लाई जा रही गांजा की बड़ी खेप बरामद की। एक्सयूवी में जिले के एक भाजपा नेता के भाई समेत तीन लोग पकड़े गए हैं। बरामद गांजा की कीमत करीब चार लाख रुपये आंकी गई है। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ लिखापढ़ी कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

एनसीबी लखनऊ के आसूचना रामेश्वर दास को सूचना मिली कि बिहार से गांजा की एक बड़ी खेप एक्सयूवी में भरकर प्रयागराज के रास्ते कौशाम्बी लाई जा रही है। इस पर उन्होंने एसओजी प्रभारी सिद्धार्थ सिंह व कड़ाधाम इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्य के साथ अलीपुरजीता के समीप घेराबंदी कर दी। देर रात जैसे ही एक्सयूवी आई पुलिस ने घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

कार के अंदर दो बोरी में भरा 39 किलो गांजा बरामद हुआ है। बरामद गांजा की कीमत करीब चार लाख रुपये आंकी गई है। सोमवार को पुलिस ऑफिस में मामले का खुलासा करते हुए एएसपी समर बहादुर ने बताया कार से बिहार प्रांत के बक्सर जिले के गरहथा खुर्द निवासी रजत कुमार सिंह, कोखराज कोतवाली के देवभिटा निवासी सौरभ यादव व रजनीश मिश्रा पकड़े गए हैं। पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ लिखापढ़ी कर जेल भेज दिया गया है। पकड़ा गया रजनीश मिश्रा भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा का भाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ की जेल में है सौरभ का भाई
गांजा तस्करी में पकड़ा गया सौरभ यादव का भाई छत्तीसगढ़ की जेल में हैं। पिछले दिनों गांजा तस्करी के मामले में ही छत्तीसगढ़ की पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी काफी दिनों से गांजा की तस्करी करते थे। यह गांजा जिले की भांग की दुकानों के जरिए बेचा जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed