{"_id":"60897ad68ebc3e80d06c4206","slug":"three-including-a-woman-died-in-road-accident-two-are-serious-kaushambi-news-ald3049926174","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में महिला समेत तीन की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में महिला समेत तीन की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन
कोखराज के बरीपुर गांव के समीप बुधवार की शाम बेकाबू कार बाइक में टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार सवार महिला समेत तीन लोगों की मात हो गई। हादसे में किशोर समेत दो लोग घायल हो गए। इनमें से एक को प्रयागराज के एसआरएन रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया।
प्रयागराज के धूमनगंज थानांतर्गत मुंडेरा बाजार निवासी 32 वर्षीय राहुल चित्रकूट जिले के राजापुर में पोस्टमास्टर हैं। बुधवार को उनका छोटा भाई नीरज (26) भी साथ में राजापुर गया था। शाम को ड्यूटी से घर लौटते समय बाइक सवार दोनों भाई कोखराज के बरीपुर गांव के समीप जीटी रोड पर जूस पीने के लिए गन्ने के ठेले पर रुक गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान कानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने राहुल की खड़ी बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद बेकाबू कार पाइप लदे डीसीएम से टकराकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।
हादसे में बाइक सवार नीरज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल घायल हो गए। उधर, कार सवार घूरपुर के मामा-भांजा तालाब निवासी हाजिम निसार (60), उनकी रिश्ेतदार रेहाना बानो (45) पत्नी रईश अहमद निवासी खागा, फतेहपुर की भी मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार नैनी निवासी गुलाम मोहम्मद का 12 वर्षीय बेटा आतिब रजा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देख जुटे स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल भेजने के साथ ही पुलिस ने परिजनों को जानकारी देते हुए मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना के बाद से पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।