{"_id":"61e8684116e38f1ab2730605","slug":"three-found-positive-17-275-got-the-vaccine-kaushambi-news-ald325357239","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मिले पॉजिटिव, 17,275 ने लगवाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मिले पॉजिटिव, 17,275 ने लगवाया टीका
विज्ञापन
vaccine
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में तीन लोग बुधवार को भी कोरोना संक्रमित मिले। हालांकि, गुजरे 24 घंटे के दौरान संक्रमण की जद में रहे सात मरीज ठीक भी हो गए। वहीं दूसरी तरफ विभिन्न आयु वर्ग के 17 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए टीका भी लगवाया।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को भी जिले भर में शिविर लगाकर 2131 संदिग्धों की कोविड जांच कराई गई। इस दौरान जिले के अलग-अलग हिस्सों में तीन लोग पॉजिटिव मिले हैं। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 33 हो गई है। इनमें से 27 को होम आइसोलट किया गया है। जबकि, बाकी मरीजों का विभिन्न कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है। दूसरी तरफ संक्रमण से बचाव के लिए भी लोग जागरूक हो रहे हैं।
बुधवार को आयोजित टीकाकरण शिविरों में 17,275 लोगों ने वैक्सीन लगवाया है। इनमें से 5641 किशोर भी शामिल हैं। जबकि, 18 साल से ऊपर वाले 4434 लोगों ने टीके की पहली खुराक और 6967 ने दूसरी खुराक ली है। वहीं, 233 लोगों ने प्रिकॉशन डोज लगवाया।
विज्ञापन
57 फीसदी किशोरों ने लगवाई वैक्सीन, प्रदेश में आठवें स्थान पर जिला
स्वास्थ्य विभाग ने जिले के 57 फीसदी किशोरों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लगाने का दावा किया है। विभाग का दावा है कि किशोरों के टीकाकरण के मामले में कौशाम्बी जनपद प्रदेश में आठवें स्थान पर है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर 19 जनवरी की सुबह 9 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक जिले में 18 वर्ष से अधिक उम्र के 93.79 प्रतिशत प्रतिशत लोगों ने टीके की पहली डोज लगवा ली है।
जबकि 60.40 फीसदी लोग कोविड टीके की दोनों डोज व 54.93 प्रतिशत लोगों को प्री-कॉशन डोज लगवा चुके हैं।