{"_id":"5faed7128ebc3e9b7965b663","slug":"three-found-corona-positive-including-cmo-kaushambi-news-ald2915034187","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ समेत तीन मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ समेत तीन मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
Three found corona positive including CMO
कोराना वायरस की चपेट में कौशाम्बी के सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी भी आ गए हैं। इलाज के लिए उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय के कोविड एल-2 वार्ड में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद उन्होंने एक सप्ताह में संपर्क में रहे लोगों को होम क्वारंटीन रहने के साथ ही कोविड जांच कराने की सलाह दी है। इनके अलावा शुक्रवार को दो अन्य लोग भी पॉजिटिव निकले हैं।
सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि तकलीफ महसूस होने पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने बृहस्पतिवार को कोविड जांच कराई थी। देर रात लैब से आई रिपोर्ट में संक्रमण की तस्दीक होने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय के कोविड एल-2 वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया।
इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने अपने ऑफिसियल व्हाट्सएप ग्रुप में दी है। सीएमओ ने पिछले एक हफ्ते के दौरान संपर्क में आए लोगों से होम क्वारंटीन रहने के साथ ही कोविड जांच कराने की सलाह दी है। इधर, रोजाना की तरह शुक्रवार को भी जिले भर में शिविर लगाकर 1371 संदिग्धों की कोविड जांच कराई गई। इनमें मूरतगंज क्षेत्र के रहने वाले दो लोग पॉजिटिव निकले हैं। जबकि पहले से संक्रमण की जद में रहे दो अन्य मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है।
विज्ञापन
सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक मिले 2026 संक्रमितों 1932 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 25 मरीजों की कोविड अस्पतालों में मौत हो चुकी है। फिलहाल 69 मरीजों का चल रहा है।