फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Three family members booked for murder in youth's death, two arrested

Kaushambi News: युवक की मौत में घर के तीन सदस्यों पर हत्या का मुकदमा, दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Three family members booked for murder in youth's death, two arrested
पिपरी कोतवाली के चायल कस्बा स्थित शराब की दुकान के समीप खाली पड़े प्लाट में तीन दिन पहले मिले युवक के शव मामले में पुलिस ने परिवार के ही तीन सदस्यों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मां की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, धर-पकड़ को लेकर पुलिस ने अभी चुप्पी साध रखी है। वहीं, तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस ने बुधवार को कई स्थानों पर दबिश देने के साथ ही शराब की दुकान के सेल्समैन व आसपास के दुकानदारों से भी पूछताछ की।
विज्ञापन

चायल कस्बे के कुछ लोग सोमवार सुबह घूमने निकले। इस बीच लोगों ने खाली पड़े प्लाट में युवक का शव पड़ा देखा।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान सतीश चौबे पुत्र अशोक चौबे के रूप में कराई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कान व चेहरे पर चोट की पुष्टि हुई। मंगलवार को मृतक की मां मीना देवी ने अपने जेठ कल्लू, देवर रामानुज व कल्लू के बेटे कृष्णा के खिलाफ हत्या की तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। वहीं, पुलिस ने रामानुज व कल्लू को पकड़ कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। जबकि कल्लू फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में मंगलवार की रात के अलावा बुधवार को दबिश देती रही।

पुलिस ने बुधवार की दोपहर घटनास्थल पर पहुंचकर एक बार फिर निरीक्षण किया और शराब के सेल्समैन व दुकानदारों से पूछताछ की।
हालांकि पुलिस ने मामले में चुप्पी साधी है। थानाध्यक्ष शिवचरन राम ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। कई लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ भी की गई है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed