फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Three Doaba youths died in road accident in Jharkhand

झारखंड में दोआबा के तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत

Thu, 02 Jul 2020 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Three Doaba youths died in road accident in Jharkhand
Three Doaba youths died in road accident in Jharkhand - फोटो : KAUSHAMBI
झारखंड में दोआबा के तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन

चुटूपालू घाटी के समीप नाले से टकराने के बाद अनियंत्रित हुआ ट्रक, पीठ में घुसकर सीने से निकली सरिया
संवाद न्यूज एजेंसी
गोराजू। दोआबा के तीन युवकों की सोमवार को झारखंड में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। वहां की चुटूपालू घाटी के पास सरिया लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर नाले से टकरा गया। इसके बाद केबिन तोड़ते हुए सरिया तीनों के पीठ में घुसकर सीने से निकल गई। बुधवार को शव घर आया तो गांव में मातम पसर गया। हादसे से परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब हो गई।

पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के गोराजू गांव का बब्बू (26) पुत्र बच्चू लाल ट्रक चालक था। पड़ोसी नरेंद्र कुमार (24) पुत्र रामसेवक व मुकेश कुमार (18) पुत्र मतोली ड्राइविंग सीखने के लिए उसके साथ रहते थे। सोमवार को तीनों झारखंड प्रांत के सरायअकेला शहर से सरिया लादकर उतारने लखनऊ जा रहे थे। झारखंड के ही रामगढ़ जिले में चुटूपालू घाटी के समीप ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर नाले की दीवार से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सरिया केबिन तोड़ते हुए तीनों के पीठ में घुसकर सीने से निकल आया। दर्दनाक हादसे में तीनों युवकों की मौत हो गई। झारखंड पुलिस ने दुर्घटना की जानकारी दूरभाष से परिजनों को दी तो कोहराम मच गया। परिवार वाले शव लाने के लिए रवाना हुए। मंगलवार सुबह लाशें घर आते ही परिवारीजन दहाड़े मारकर रो पड़े। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed