फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   three died of cold

ठंड का सिमत जारी, महिला समेत तीन की मौत

Fri, 19 Jan 2018 12:49 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Fri, 19 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
दोआबा में महीने भर से ठंड का सितम जारी है। पछुआ हवा के साथ बढ़ी शीत लहर कातिल बनी हुई है। सुबह-शाम कोहरे की चादर छाने से मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। बुधवार को मंझनपुर और चायल तहसील में महिला समेत तीन लोगों की ठंड लगने से मौत हो गई। बृहस्पतिवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।  
विज्ञापन


चायल के हजरतगंज मोहल्ले की रजनी देवी (55) पत्नी रघुनाथ बुधवार की रात करीब नौ बजे खाना खाने के बाद जैसे ही बिस्तर पर पहुंची। पेट दर्द के साथ कांप उठी। महिला की अचानक हालत बिगड़ती देख परिवार के लोग घरेलू उपचार करते हुए अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे। जब तक परिवार के लोग महिला को अस्पताल ले जाते उसकी सांसे थम चुकी थी। इसी तरह मंझनपुर तहसील के मेडरहा गांव निवासी वेद व्यास मिश्र (65) बुधवार की शाम अलाव ताप रहे थे। इसी दौरान ठंड ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


जब तक परिवार के लोग उसे अस्पताल ले जाते वृद्ध की मौत हो चुकी थी। बृहस्पतिवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। इसी तरह सिराथू के कैनी गांव निवासी पिंटू (26) पुत्र सुरेश कुमार की भी बृहस्पतिवार की सुबह ठंड से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मंगलवार को खेत में फसलों की सिंचाई के दौरान युवक ठंड की चपेट में आया था। अस्पताल में भर्ती कराकर घर वाले उसका इलाज करा रहे थे। घटना के बाद से पीड़ित परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। बता दें कि कातिल बनी ठंड की चपेट में आने से लोग मौत के गाल में समा रहे हैं। बीते महीने भर में ठंड लगने से करीब दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।ग्रामीणों का आरोप है कि ठंड शुरू होने पर एक दो दिन तक नगर कस्बों में अलाव का इंतजाम किया गया। इसके बाद सारी व्यवस्थाएं ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed