{"_id":"6532d5b095b9ed4353031c94","slug":"three-criminals-arrested-looted-jewelery-and-cash-recovered-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-4360-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: तीन बदमाश गिरफ्तार, लूट के जेवर-नकदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: तीन बदमाश गिरफ्तार, लूट के जेवर-नकदी बरामद
Sat, 21 Oct 2023 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 21 Oct 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और कोखराज कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम से सराफा कारोबारी से लूट का खुलासा कर दिया है। पकड़े गए तीन बदमाशों के पास से लूटे गए जेवरात, नकदी, तमंचा के अलावा वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद हुई है। बदमाशों के खिलाफ लिखापढ़ी कर चालान कर दिया गया है।
पुलिस ऑफिस में घटना का खुलासा करते हुए एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कोखराज कोतवाली के शहजादपुर निवासी अनिल सोनी सराफा का कारोबार करते हैं। उनकी दुकान टेढ़ीमोड़ स्थित जायसवाल मार्केट में है। बुधवार रात अनिल बैग में नकदी और जेवर लेकर बाइक से घर जा रहा था। मीरापुर गांव के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। अनिल से बैग छीनकर बाइक सवार बदमाश भाग निकले।
कारोबारी के मुताबिक बैग में 12 हजार नकदी के साथ ही लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात थे। कारोबारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराते हुए एसपी ने खुलासे के लिए इंस्पेक्टर कोखराज विनोद मौर्या और एसओजी प्रभारी सिद्धार्थ सिंह की टीम को लगाया। शुक्रवार भोर सूचना मिली कि लुटेरे हिसामपुर परसखी होते हुए प्रयागराज माल बेचने के लिए जाने वाले हैं।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवार तीनों बदमाशों को हिसामपुर परसखी के पास से गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों की पहचान प्रतापगढ़ जिले के हथिगवां कोतवाली इलाके के देवीगढ़ बेती निवासी अंकित तिवारी, तिगुनायत का पुरवा बेती निवासी अमित पांडेय व शहजादपुर निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई। बदमाशों के पास से 20 ग्राम वजनी सोने के जेवर, डेढ़ किलो वजनी चांदी, कारोबारी का बैग व 12 हजार रुपये बरामद किया गया। इसके अलावा दो तमंचा, कारतूस और वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की गई है।
मनीष था घटना का मुख्य सूत्रधार
मंझनपुर। पकड़ा गया बदमाश मनीष कुमार कारोबारी के गांव शहजादपुर का रहने वाला था। उसे मालूम था कि अनिल दुकान बंद करके अपने साथ आभूषण और नकदी लेकर घर आता था। साथियों के साथ मिलकर मनीष ने लूट की योजना बनाई। मनीष का यह पहला अपराध है। संवाद
लूट का मास्टरमाइंड है अंकित
मंझनपुर। सराफ के साथ हुई लूट का मास्टरमाइंड हथिगवां कोतवाली के देवीगढ़ बेती निवासी अंकित है। अंकित के खिलाफ प्रतापगढ़ के कुंडा कोतवाली में चोरी, धोखाधड़ी, अवैध शस्त्र रखने सहित छह मुकदमे हैं। प्रतापगढ़ में उसके खिलाफ वर्ष 2019 में गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी।
महंगे शौक ने पहुंचा दिया सलाखों के पीछे
मंझनपुर। इंस्पेक्टर विनोद मौर्या ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश मनीष साधारण परिवार से है। वह बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। साथियों के पास महंगे फोन और ब्रांडेड कपड़ों की चमक ने उसे जुर्म के रास्ते पर चलने के लिए मजबूर कर दिया। मनीष की दोस्ती अमित पांडेय से हुई। दोनों की ख्वाहिश एक ही थी। इसे लेकर दोनों ने लूट की योजना बना डाली। अमित ने ही मनीष की मुलाकात अंकित से कराई। अंकित वर्ष 2019 से ही अपराध कर रहा था।