फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Three children will be polio drops

तीन लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्राप

Mon, 24 Jun 2019 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Three children will be polio drops
Three children will be polio drops - फोटो : KAUSHAMBI
तीन लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्राप
विज्ञापन

सीएमओ ने पीएचसी मंझनपुर में फीटा काटकर किया अभियान का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पल्स पोलियो अभियान का रविवार से शुभारंभ हुआ। सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने पीएचसी मंझनपुर में फीता काटा और बच्चों को खुराक पिलाकर अभियान की शुरूआत की। इस बार करीब दो लाख 85 हजार 274 बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि 23 जून से 28 जून तक अभियान चलाकर जीरो से पांच साल के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाया जाना है। इसके लिए तीन लाख 14 हजार 661 घर में रहने वाले दो लाख 85 हजार 274 बच्चों को खुराक दी जाएगी। इसके लिए 811 टीम रविवार को बूथ दिवस पर लगाई गई है। 592 टीम सोमवार से डोर-टू-डोर जाकर बच्चों को खुराक पिलाएंगी। अभियान की निगरानी के लिए 24 मोबाइल टीम और सात ट्रांजिट टीमों को लगाया गया है। सीएमओ ने कहा कि अभियान में एक भी बच्चा पल्स पोलियो की खुराक पीने से छूटना नहीं चाहिए। 74 हाई रिस्क जोन पर विशेष निगाह रखने का निर्देश दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि पहले दिन शाम पांच बजे तक करीब 27 फीसदी नौनिहालों को जिंदगी की दो बूंद पिलाई गई है। सोमवार से डोर-टू-डोर पोलियो की खुराक दी जाएगी। अभियान के शुभारंभ के दौरान पीएचसी प्रभारी डॉ. अरुण पटेल, राहुल पांडेय, कुशलानंद शुक्ला, ज्ञान प्रकाश, घनश्याम आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed