फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Three and a half thousand people of Kaushambi are taking ration in other states also

कौशाम्बी के साढ़े तीन हजार लोग दूसरे प्रदेशों में भी ले रहे राशन

Mon, 01 Nov 2021 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Three and a half thousand people of Kaushambi are taking ration in other states also
Three and a half thousand people of Kaushambi are taking ration in other states also
जिले के साढ़े तीन हजार लोग कौशाम्बी के साथ-साथ दूसरे प्रदेशों में भी राशन ले रहे हैं। आधार नंबर ट्रेस कर एनआईसी लखनऊ ने ऐसे लोगों की सूची तैयार की है। ये सूची जिला आपूर्ति विभाग को उपलब्ध कराई गई है। जांच के बाद पूर्ति बाद इनके राशन कार्डों को निरस्त करेगा।
विज्ञापन

सार्वजनिक वितरण प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए राशन कार्ड में परिवार के मुखिया और सदस्यों के आधार नंबर लिंक कराए गए हैं। इसके आधार पर ही राशन वितरित किया जाता है।
विज्ञापन

एनआईसी लखनऊ ने इसी आधार नंबर के माध्यम से ही जिले के ऐसे साढ़े तीन हजार लोगों की सूची तैयार की है, जो कौशाम्बी में राशन लेने के साथ ही दिल्ली, लुधियाना, हरियाणा, मुंबई, रायपुर, छत्तीसगढ़, पंजाब आदि विभिन्न प्रांतों से भी राशन ले रहे हैं। दो जगह से राशन उठान के मामले को गंभीरता से लेते हुए यह सूची जिला पूर्ति अधिकारी कौशाम्बी को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही इनके राशन तत्काल रोकने के लिए आदेश दिए गए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने सभी पूर्ति निरीक्षकों को सूची भेजकर उनके क्षेत्र के नामों को राशन कार्ड से हटाने के निर्देश दिए हैं। ताकि, ऐसे लोग सिर्फ एक जगह से ही राशन ले सकें।
राशन कार्ड धारकों की कराई जाएगी जांच
एनआईसी लखनऊ से भेजी गई सूची के जो नाम किसी राशन कार्ड में बतौर सदस्य शामिल हैं वे तत्काल हटा दिए जाएंगे। वहीं कुछ नाम ऐसे हैं जो राशन कार्ड में बतौर मुखिया शामिल हैं। उनका नाम हटाने में राशन कार्ड ही निरस्त हो जाएगा। इससे परिवार के अन्य सदस्यों को भी राशन मिलना बंद हो जाएगा। इसे ध्यान में रखते हुए जिला पूर्ति अधिकारी ने ऐसे मामलों में जांच के बाद राशन कार्ड निरस्त करने के आदेश दिए हैं।

एनआईसी लखनऊ से प्राप्त सूची में जिले के साढ़े तीन हजार लोग कौशाम्बी के साथ दूसरे प्रदेशों में भी राशन ले रहे हैं। ऐसे नामों का सत्यापन कर तत्काल डिलीट करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
अमित तिवारी-डीएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed