{"_id":"5d3f45cc8ebc3e6cca5d94c8","slug":"threats-to-be-killed-if-asked-for-money-kaushambi-news-ald250816297","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये मांगने पर दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
रुपये मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर गांव के युवक ने लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर गांव के एक युवक से उसके मौसेरे भाई ने करीब 3.44 लाख रुपये उधार लिए। बाद में उसकी नीयत बदल गई। आरोप है कि तकादा करने पर वह जान से मारने की धमकी देता है। पीड़ित ने सोमवार को एसपी से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।
भगवानपुर निवासी मो. असलम ने बताया कि मौसेरा भाई अक्सर उसके घर आता-जाता था। नवंबर 2017 में उसने जरूरी काम का हवाला देकर रुपये उधार मांगे। पीड़ित की मानें तो 30 नवंबर को उसने दूसरे से मांगकर मौसेरे भाई को करीब 3.44 लाख रुपये दिए। तब मौसेरे भाई ने महीने भर के भीतर रकम लौटाने का आश्वासन दिया था। बाद में उसकी नीयत डोल गई। तकादा करने पर वह टरकाने लगा। अब रकम मांगने या कहीं भी इसकी शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मार डालने की धमकी देता है। इससे परेशान पीड़ित रिश्तेदारों की पंचायत भी कर चुका है। रुपया नहीं लौटता देख सोमवार को उसने एसपी से शिकायत की। एसपी प्रदीप गुप्ता ने सरायअकिल कोतवाल को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। मामले में सरायअकिल इंस्पेक्टर मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया है। समझौता नहीं होने पर एफआईआर दर्ज कर ली जाएगी।