{"_id":"6a723ca3dde530bf150a2b27","slug":"threat-to-throw-acid-at-a-female-student-kaushambi-news-c-261-1-kmb1008-145858-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: छात्रा पर तेजाब फेंकने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: छात्रा पर तेजाब फेंकने की धमकी
विज्ञापन
कोखराज थाना क्षेत्र के एक स्कूल में घुसकर छात्रा पर तेजाब फेंकने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि 24 जुलाई को उन्होंने फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के करीकान गांव निवासी चार युवकों के खिलाफ उनकी बेटी और साले की नातिन को बहलाकर ले जाने का मामला दर्ज कराया था।
आरोप है कि इसी मामले में समझौते का दबाव बनाने के लिए तीन अगस्त को आरोपी का भाई बनकर छात्रा के स्कूल पहुंचे। समझौता नहीं करने पर छात्रा के चेहरे पर तेजाब फेंकने और उसके पिता, भाई और मामा की हत्या करने की धमकी दी।
विज्ञापन
घटना के बाद छात्रा और उसका परिवार दहशत में है। थाना प्रभारी संतोष शर्मा ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।