फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Thousands stolen by breaking the lock of CSC

सीएससी का ताला तोड़कर हजारो की चोरी

Fri, 04 Feb 2022 01:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Thousands stolen by breaking the lock of CSC
Thousands stolen by breaking the lock of CSC
स्थानीय बाजार स्थित कॉमन सर्विस सेंटर में बुधवार रात चोर ताला तोड़कर अंदर रखे 11 हजार रुपये नकद व एटीएम कार्ड उठा ले गए। दुकान के पिछले हिस्से में सो रहे संचालक को सुबह घटना की जानकारी हुई तो उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस तहरीर लेकर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मूरतगंज बाजार के पल्हाना रोड निवासी कमलेश कुमार साहू कॉमन सर्विस सेंटर संचालक है। कमलेश ने घर में ही अपनी दुकान खोल रखी है। बुधवार रात कमलेश दुकान बंद करके घर के पिछले हिस्से में परिवार के साथ सोने चला गया। रात को चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और काउंटर में रखे 11 हजार रुपये व एटीएम कार्ड उठा ले गए। सुबह कमलेश ने दुकान का ताला टूटा देखा तो दंग रह गया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर कोखराज कोतवाली के मूरतगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो उसमें एक व्यक्ति दुकान के अंदर प्रवेश करता दिखा। मामले में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस तहरीर लेकर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed