फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Thousands of households burnt to ashes due to hut fire, two cattle burnt

Kaushambi News: झोपड़ी में लगी आग से हजारों की गृहस्थी राख, दो मवेशी झुलसे

Tue, 28 Jan 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 28 Jan 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Thousands of households burnt to ashes due to hut fire, two cattle burnt
देवखरपुर गांव में झोपड़ी में लगी आग को बुझाते लोग। संवाद
सिराथू के देवखरपुर गांव में रविवार की सुबह एक झोपड़ी में आग लग गई। लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचते तब तक गृहस्थी का सामान जल चुका था। अगलगी में दो मवेशी झुलस गए।
विज्ञापन

देवखरपुर गांव निवासी बनवारी लाल मजदूरी करते हैं। उन्होंने गांव के बाहर खेत में एक झोपड़ी बनाई थी। यहीं पर वह फसल की रखवाली करने के साथ ही मवेशी भी पाले थे। रविवार सुबह सात बजे उसकी झोपड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते झोपड़ी में रखा राशन, कपड़ा समेत हजारों रुपये कीमत का गृहस्थी का सामान जल गया।
विज्ञापन

ऊंची लपटें देखकर जुटे लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इस दौरान वहां बंधे दो मवेशी भी झुलस गए। सूचना के बाद आए लेखपाल दुर्गेश मिश्रा ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed