फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Third accused of rape also arrested, chargesheet filed in court

दुष्कर्म का तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार, कोर्ट में चार्जशीट दाखिल

Fri, 27 Sep 2019 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Third accused of rape also arrested, chargesheet filed in court
Third accused of rape also arrested, chargesheet filed in court - फोटो : KAUSHAMBI
दुष्कर्म का तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार, कोर्ट में चार्जशीट दाखिल
विज्ञापन

सरायअकिल कोतवाली पुलिस व एसओजी की टीम ने पुरखास चौराहे से पकड़ा
शनिवार को सरायअकिल इलाके में हुई थी सामूहिक दुष्कर्म की वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। अनुसूचित जाति की एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो वायरल करने के तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरुवार सुबह सरायअकिल पुलिस व एसओजी ने उसकी गिरफ्तारी की। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। एएसपी ने सभी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट भी कोर्ट में दाखिल कर दी है।

सरायअकिल कोतवाली इलाके की 14 वर्षीय एक लड़की शनिवार दोपहर मवेशियों के लिए घास काटने घोसिया गई थी। वहां घोसिया गांव के नाजिम, छोटका और उसके भाई बड़का ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। आरोपियों ने अश्लील वीडियो भी बनाकर वायरल कर दिया था। मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। शोर पर ग्रामीणों ने आरोपी नाजिम को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। नाजिम और छोटका को जेल भेजा जा चुका है। तीसरे आरोपी बड़का की तलाश में पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दे रही थी। इसी बीच गुरुवार सुबह सरायअकिल कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह को सूचना मिली के आरोपी बड़का पुरखास चौराहे पर सरेंडर की बात करने किसी से मिलने आया है। खबर मिलते ही एसओजी व सरायअकिल कोतवाली की संयुक्त पुलिस टीम ने घेराबंदी करके 25 हजार के इनामी आकिब उर्फ बड़का को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। उधर अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने गुुरुवार को सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि जिला जज से वार्ता करके मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलवाया जाएगा। कोशिश रहेगी कि आरोपियों को दस दिन के भीतर सजा दिला दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed