फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Thieves searched two houses, took away cash and jewelery

Kaushambi News: चोरों ने दो घर खंगाले, नकदी-गहने समेट ले गए

Fri, 12 Apr 2024 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 12 Apr 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Thieves searched two houses, took away cash and jewelery
कौशाम्बी के बाबा का पुरवा,ढोसकहा और ढेकहाई गांव बुधवार रात चोरों के निशाने पर रहा। बाबा का पुरवा में दीवार फांद व ढोसकहा में ताला तोड़कर चोर नकदी, जेवर समेत गृहस्थी का सामान समेट ले गए। वहीं, ढेकहाई गांव में जगहट होने पर आधी कटी सेंध छोड़कर चोर भाग निकले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

मकदूमपुर ढोसकहा निवासी हंसराज प्रजापति का कहना है कि बुधवार रात वह परिवार के साथ घर के बाहर बरामदे में सो रहा था। आधी रात को सभी गहरी नींद में थे, तभी दीवार फांदकर घर के भीतर घुसे चोरों ने बॉक्स का ताला तोड़कर 50 हजार नकदी, जेवर समेत डेढ़ लाख रुपये के सामान ले गए।
विज्ञापन

इसी तरह बाबा का पूरा गांव में नागेंद्र दत्त पांडेय के घर का ताला तोड़कर भीतर घुसे चोर संदूक व आलमारी 80 हजार नकदी के साथ ही सोने-चांदी के गहने भी ले गए। इसके बाद चोर ढेकहाई गांव में मुरली सरोज घर की दीवार में सेंध लगा रहे थे, कि थ्रेसर से गेहूं की कटाई के लिए जा रहे मोहनलाल ने आहट सुनकर शोर मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगहट होने पर चोर घर के अंदर दाखिल हुए बिना ही भाग निकले। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना किया और पीड़ितों से तहरीर लेने के बाद चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed