फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Thieves entered farmer's house by climbing the wall and took away jewellery, cash

Kaushambi News: किसान के घर दीवार फांदकर घुसे चोर समेट ले गए जेवर, नगदी

Tue, 25 Jun 2024 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 25 Jun 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Thieves entered farmer's house by climbing the wall and took away jewellery, cash
खानपुर गांव में चोराें के काटी गई सेंध। संवाद
सरायअकिल के खानपुर गांव में रविवार रात किसान के घर दीवार फांदकर घुसे चोरो ने अंदर रखे बाॅक्स का ताला तोड़कर नगदी-जेवरात समेत दो लाख का माल पार कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस ने तहरीर दी। पुलिस ने छानबीन के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

खानपुर गांव निवासी गौतम पाल किसानी करते परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार रात खाना खाकर वह परिवार समेत घर के अगले हिस्से में सोने लगे।इसी बीच रात में घर के पीछे की ओर से दीवार फांदकर चोर कमरे में घुस आए।
विज्ञापन

चोर कमरे में रखी संदूक (बाॅक्स) का ताला तोड़कर उसमें रखे 10 हजार रुपये नकद,एक पाव चांदी व ढाई तोला तक सोने के जेवरात समेट ले गए। गौतम के मुताबिक रात में ही खटपट की आवाज सुनकर उनकी नींद खुल गई और परिजनों के साथ मिलकर उसने शोर मचाया। अंधेरे का फायदा उठाकर चोर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित ने नकदी सहित दो लाख की चोरी होने की बात कही है। इंस्पेक्टर विनीत सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी है। तहरीर लेकर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।


आपाधापी में चोरों का मोबाइल,कपड़े,चप्पल छूटी
गौतम पाल ने बताया कि रात में चोरों की आहट पाकर उनकी नींद खुली तो उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर भागते समय चोरों का एक मोबाइल, शर्ट और एक जोड़ी चप्पल छूट गई है। गांव के बाहर खेत में बाॅक्स खाली पड़ा मिला है।

----
----------------
एक घर में किया चोरी का प्रयास
खानपुर गांव में गौतम पाल के घर में चोरी करने से पहले चोर राकेश द्विवेदी के घर को अपना निशाना बनाना चाह रहे थे, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। राकेश ने बताया कि आधी रात के करीब चोर उनके घर में सेंधमारी करने में कामयाब हो चुके थे, लेकिन सेंध काटते समय घरवालों की नींद खुल गई थी। लोगों ने शोर मचाया तो चोरों को उल्टे पांव भागना पड़ा।

खानपुर गांव में चोराें के काटी गई सेंध।    संवाद

खानपुर गांव में चोराें के काटी गई सेंध। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed