{"_id":"6967e9377c2764207603f289","slug":"thieves-cut-the-lock-of-the-cattle-shed-and-stole-three-goats-kaushambi-news-c-261-1-kmb1006-134979-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: चोरों ने पशुबाड़े की कुंडी काटकर तीन बकरियां की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: चोरों ने पशुबाड़े की कुंडी काटकर तीन बकरियां की चोरी
Thu, 15 Jan 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
कड़ाधाम थाना क्षेत्र के गड़रियापुर में मंगलवार की देर रात अज्ञात शातिर चोरों ने पशुबाड़े की कुंडी काटकर उसके अंदर बंधी हुई तीन बकरियां उठा ले गए। सुबह पशुपालक को मामले की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत कड़ाधाम पुलिस से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
गड़रियापुर निवासी रामबाबू साहू पुत्र स्व. रामप्रसाद ने घर के पास में ही एक पशुबाड़ा बना रखा है। उसमें वह अपनी बकरियां बांधते हैं। आरोप है कि मंगलवार की रात वह रोज की तरह पशुबाड़े के अंदर बकरियां बांधकर बाहर से ताला लगा दिए थे। बुधवार की सुबह जब वह उठे तो पशुबाड़े की कुंडी टूटी हुई थी। थानाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ पांडेय ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।